Gujarat titans win
IPL 2025: गिल-सुंदर की दमदार साझेदारी और सिराज की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात ने SRH को दी 7 विकेट से करारी शिकस्त
आईपीएल 2025 के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ गुजरात अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि हैदराबाद की यह लगातार चौथी हार रही और टीम सबसे निचले पायदान पर बनी हुई है। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया, जो पूरी तरह से सही साबित हुआ।
सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खराब रही और मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में ट्रैविस हेड को आउट कर दिया। इसके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन भी जल्दी आउट हो गए। हालांकि नितीश रेड्डी (31) और हेनरिक क्लासेन (27) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन साई किशोर, प्रसिध्द कृष्णा और सिराज की कसी हुई गेंदबाज़ी के आगे पूरी टीम 152 रन पर सिमट गई।
Related Cricket News on Gujarat titans win
-
IPL 2025: RCB का घरेलू मैदान पर खराब आगाज, जोस बटलर की तूफानी पारी से गुजरात ने 8…
आईपीएल 2025 के 14वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उनके घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम में 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। ...
-
साई सुदर्शन की फिफ्टी और प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी से गुजरात की IPL 2025 में मुंबई इंडियंस…
अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल 2025 के 9वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। ...
-
मुंबई और गुजरात की पहली जीत की जंग, मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
आईपीएल 2025 के 9वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने हैं। दोनों टीमें इस सीजन की अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42