Harshit rana: Cricket News & Match Updates
W,W,W,W: कैनबरा में हर्षित राणा ने मचाया हाहाकार, 6 बॉल के अंदर चटकाए 4 विकेट; देखें VIDEO
Harshit Rana VIDEO: भारतीय टीम रविवार, 1 दिसंबर को कैनबरा के मनुका ओवल स्टेडियम में प्राइम मिनिस्टर XI के साथ वॉर्मअप मैच खेल रही है जहां टीम इंडिया के यंग गन गेंदबाज़ हर्षित राणा (Harshit Rana) ने अपनी तूफानी गेंदबाज़ी के दम पर हाहाकार मचा दिया। इस मुकाबले में उन्होंने 6 बॉल के अंदर 4 विकेट चटकाए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आ रहा है। गौरतलब है कि उन्होंने कुल मिलाकर विपक्षी टीम के सामने 6 ओवर डाले जिसमें उन्होंने 44 रन देकर ये विकेट चटका।
हर्षित राणा की घातक गेंदबाज़ी का वीडियो स्टार स्पोर्ट्स के आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया गया है जिसमें वो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों की नींदे उड़ाते नज़र आ रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हर्षित पहले बाएं हाथ के बल्लेबाज़ जैक क्लेटन को 23वें ओवर की चौथी बॉल पर राउंड द विकेट से क्लीन बोल्ड करके आउट करते हैं और इसके बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज़ ओलिवर डेविस को भौचक्का छोड़ते हुए उनके भी डंडे हिला देते हैं। Read More...