Haryana vs mumbai: Cricket News & Match Updates
हरियाणा के यशवर्धन दलाल का धमाका, 426 नॉटआउट के साथ रचा इतिहास
भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक और होनहार खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। हरियाणा के सलामी बल्लेबाज यशवर्धन दलाल ने शनिवार को कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच में मुंबई के खिलाफ नाबाद 426 रनों की शानदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया। इस युवा बल्लेबाज ने टूर्नामेंट के सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए उत्तर प्रदेश के समीर रिजवी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने पिछले सीजन में 312 रन बनाए थे।
यशवर्धन ने अपनी मैराथन पारी में 46 चौके और 12 छक्के भी लगाए। उनकी इस पारी के चलते हरियाणा ने सुल्तानपुर के गुरुग्राम क्रिकेट ग्राउंड पर दूसरे दिन स्टंप्स तक 8 विकेट पर 732 रन का मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया। इससे पहले मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन उनके गेंदबाजों के पास यशवर्धन-रंगा के प्रदर्शन का कोई जवाब नहीं था। Read More...
Related Cricket News for Haryana vs mumbai - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16