Hat trick six
22 साल के डेब्यूटेंट ने लखनऊ के खिलाफ मचाई तबाही, क्रुणाल की गेंदबाजी पर लगा दी छक्कों की हैट्रिक, देखें Video
आईपीएल 2024 के 26वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के डेब्यूटेंट बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने लखनऊ सुपर जायंट्स के क्रुणाल पांड्या के ओवर में छक्कों की हैट्रिक लगा दी। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल के अपने पहले मैच में अर्धशतक भी जड़ दिया। इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 167 रन का स्कोर बनाया।
पारी का 13वां ओवर करने आये क्रुणाल ने पहली गेंद मैकगर्क को लेंथ पर मिडिल और लेग के बीच में डाली। मैकगर्क ने इस गेंद पर मिड विकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। क्रुणाल ने दूसरी गेंद तेज गति से आउटसाइड ऑफ पर डाली। मैकगर्क ने इस गेंद पर डीप एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से छक्का मार दिया। क्रुणाल ने तीसरी गेंद फ्लैट डिलीवरी डाली। इस पर उन्होंने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का मार दिया। मैकगर्क अपने डेब्यू मैच पर 35 गेंद में 2 चौको और 5 छक्कों की मदद से 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
Related Cricket News on Hat trick six
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago
-
- 5 days ago