Heinrich klaasen run out: Cricket News & Match Updates
T20 WC 2024: क्लासेन की लापरवाही उन्हीं पर पड़ी भारी, बटलर ने चीते जैसी फुर्ती दिखाकर किया रन आउट, देखें Video
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के 45वें मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) ने शानदार फील्डिंग का नज़ारा पेश करते हुए हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) को रन आउट कर दिया। क्लासेन ने भी लापरवाही दिखाई क्योंकि वो बटलर को देखने लग गए थे। डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया में खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
14वें ओवर की पांचवीं गेंद मार्क वुड ने शॉर्ट गेंद फेंकी जिसे क्लासेन ने अपने सिर के ऊपर से जाने दिया। यह एक वाइड डिलीवरी थी और जोस बटलर अपनी बाईं ओर डाइव लगाते हुए लड़खड़ा गए। वह गेंद को अच्छे से इकट्ठा करने में असफल रहे और गेंद छिटककर उनके बाईं ओर चली गयी। गेंद जैसे ही बटलर से दूर गई, नॉन स्ट्राइक पर खड़े डेविड मिलर ने क्लासेन से रन के लिए कहा। Read More...
Related Cricket News for Heinrich klaasen run out - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago