High commissioner
Advertisement
गिल एंड कंपनी ने किया भारतीय उच्चायोग का दौरा, गिफ्ट किए 'स्पेशल' क्रिकेट बैट
By
IANS News
July 29, 2025 • 13:08 PM View: 412
Indian High Commissioner: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने मंगलवार को लंदन में स्थित भारतीय उच्चायोग का दौरा किया। इस दौरान कप्तान शुभमन गिल और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने हस्ताक्षर किए हुए क्रिकेट बैट भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी और उप उच्चायुक्त सुजीत घोष को भेंट किए।
शुभमन गिल ने बैट भारतीय उच्चायुक्त को सौंपा, जबकि गौतम गंभीर ने उप उच्चायुक्त सुजीत घोष को हस्ताक्षरित बैट दिया।
बीसीसीआई ने टीम इंडिया की इस मुलाकात की तस्वीरें 'एक्स' पर साझा करते हुए लिखा, “भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी और उप उच्चायुक्त सुजीत घोष को हस्ताक्षर किए हुए क्रिकेट बैट भेंट किए।”
Advertisement
Related Cricket News on High commissioner
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement