Highest partnership t20 world cup: Cricket News & Match Updates
T20 World Cup 2026: साहिबजादा फरहान और फखर ज़मान की जोड़ी ने रच डाला इतिहास, 176 रन की साझेदारी कर तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान की सलामी जोड़ी ने ऐसा धमाका किया कि रिकॉर्ड बुक्स को फिर से लिखना पड़ा। साहिबजादा फरहान और फखर ज़मान ने पहले विकेट के लिए 176 रन जोड़कर टूर्नामेंट इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी का नया कीर्तिमान बना दिया।
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज के 10वें मुकाबले में शनिवार (28 फरवरी) को पाकिस्तान और श्रीलंका आमने-सामने हैं। कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान और फखर ज़मान ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। दोनों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली और पहले विकेट के लिए सिर्फ 95 गेंदों में 176 रन ठोक डाले। यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी ही नहीं, बल्कि कुल मिलाकर किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी बन गई। Read More...