Hindi news
Advertisement
'इनको आता ही नहीं है, इन से होता ही नहीं है', खराब विकेटकीपिंग के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए पंत
By
Shubham Sharma
January 07, 2021 • 12:39 PM View: 3272
भारत के खिलाफ सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरूआत की। हालांकि, कंगारू टीम ने अपना पहला विकेट 6 रन के। कुल स्कोर पर गंवा दिया था लेकिन डेब्यूमैन विल पुकोवस्की की 62 रनों की पारी ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को मजबूत स्कोर की तरफ अग्रसर कर दिया।
हालांकि, अगर रिषभ पंत इस युवा खिलाड़ी को दो जीवनदान ना देते तो भारतीय टीम कंगारूओं पर हावी हो सकती थी। मगर पंत की गलती के कारण टीम इंडिया पिछड़ती हुई नजर आ रही है। पंत ने पुकोवस्की को 22वें ओवर की अंतिम गेंद पर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर जीवनदान दिया। इसके अलावा पंत ने सिराज द्वारा फेंके गए 25वें ओवर की अंतिम गेंद पर एक बार फिर पुकोवस्की को जीवनदान दिया।
TAGS
Wriddhiman Saha Rishabh Pant Sydney Test India tour of Australia 2020-21 twitter reactions in hindi twitter reactions India cricket news
Advertisement
Related Cricket News on Hindi news
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08
Advertisement