Twitter reactions: Cricket News & Match Updates
'गौतम गंभीर को निकालने का वक्त आ गया है', NZ से वनडे सीरीज हारने के बाद भड़के इंडियन फैंस
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट के बाद वनडे में भी बुरा समय खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। न्यूज़ीलैंड ने कुछ महीने पहले भारत को टेस्ट सीरीज में 3-0 से मात दी की और अब उन्होंने भारत की धरती पर अपनी पहली वनडे सीरीज़ जीत भी दर्ज कर ली है। इंदौर में खेले गए निर्णायक मुकाबले में मेहमान टीम ने भारत को 41 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली।
ये जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि न्यूज़ीलैंड ने वडोदरा में पहला मैच हारने के बाद जबरदस्त वापसी की और दबाव में शानदार प्रदर्शन किया। इस हार के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस की नाराज़गी साफ दिखाई दी। हेड कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में ये भारत की न्यूज़ीलैंड के खिलाफ घर पर पहली वनडे सीरीज़ हार रही, जिसने आलोचनाओं को और तेज़ कर दिया। फैंस इस बात से हैरान दिखे कि केन विलियमसन जैसे सीनियर खिलाड़ियों और कप्तान मिचेल सेंटनर की गैरमौजूदगी के बावजूद न्यूज़ीलैंड ने भारत को उसी के मैदान पर मात दे दी। Read More...