Hundred final 2024: Cricket News & Match Updates
The Hundred Mens Final: ओवल इनविंसिबल्स ने रचा इतिहास, सदर्न ब्रेव को हराकर जीता लगातार दूसरी बार खिताब
सैम बिलिंग्स की अगुवाई वाली ओवल इनविंसिबल्स ने रविवार को लॉर्ड्स में अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा दिया। द हंड्रेड 2024 के मेन्स फाइनल में ओवल इनविंसिबल्स ने सदर्न ब्रेव को 17 रन से हराकर लगातार दूसरी बार हंड्रेड का खिताब जीत लिया। इनविंसिबल्स ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल जीतने के हकदार भी वही थे। दो बार खिताब जीतने के साथ ही मेन्स टीम ने अपनी ओवल इनविंसिबल्स महिला टीम की उपलब्धि की बराबरी कर ली है।
ओवल इनविंसिबल्स की महिला टीम ने 2021 और 2022 में लगातार खिताब जीते थे और पुरुष टीम ने अब 2023 और 2024 में अपने खिताब के साथ इस शानदार प्रदर्शन को आगे बढ़ाया है। साथ ही, कप्तान सैम बिलिंग्स टूर्नामेंट के इतिहास में दो खिताब जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने 2023 में भी इनविंसिबल्स को खिताब जीतने में मदद की थी। Read More...
Related Cricket News for Hundred final 2024 - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago