Icc odi cricketer year: Cricket News & Match Updates
अफगानिस्तान के लिए जश्न का दिन, अज़मतुल्लाह उमरजई ने जीता वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने सोमवार (27 जनवरी) को इतिहास रच दिया। उमरजई ने साल 2024 के लिए ICC पुरुष वनडे क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार जीत लिया है और वो ये पुरस्कार जीतने वाले अफ़गानिस्तान के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। 24 वर्षीय ऑलराउंडर ने 2024 में हशमतुल्लाह शाहिदी की अगुआई वाली टीम के लिए 14 वनडे मैच खेले और एक शतक और तीन अर्द्धशतक की मदद से 417 रन बनाए।
इसके अलावा, उन्होंने गेंद से भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 बल्लेबाजों को आउट किया। गेंद से उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (4.2 ओवर में 4/18) 17 दिसंबर, 2024 को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मैच में आया। उमरजई अफ़गानिस्तान के लिए लगातार चार वनडे सीरीज़ जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे। उनकी टीम ने आयरलैंड, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ़ जीत हासिल की। Read More...
Related Cricket News for Icc odi cricketer year - Tesst
ODI के फिर किंग बने कोहली... चौथी बार जीता ICC का ये खास अवॉर्ड
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16