Advertisement
Advertisement
Advertisement

Icc t20 world cup 2024

T20 WC 2024: USA को हराने के बाद आया भारतीय कप्तान रोहित का बयान, कहा- इस कारण हासिल की जीत
Image Source: Google
Advertisement

T20 WC 2024: USA को हराने के बाद आया भारतीय कप्तान रोहित का बयान, कहा- इस कारण हासिल की जीत

By Nitesh Pratap June 12, 2024 • 23:58 PM View: 696

टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के 25वें मैच में भारत ने USA को 7 विकेट से हराते हुए सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया। इस जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा कि, जिस तरह से हमने धैर्य बनाए रखा और साझेदारी की, उसका श्रेय हमें जाता है। 

रोहित ने कहा कि, "(जीत पर) जानता था कि यह मुश्किल टास्क होगा। जिस तरह से हमने धैर्य बनाए रखा और साझेदारी की, उसका श्रेय हमें जाता है। मैच्योरिटी दिखाने और हमें आगे ले जाने के लिए सूर्या और दुबे को श्रेय जाता है। (भारतीय अमेरिकी क्रिकेटरों पर) इनमें से कई लोगों ने एक साथ क्रिकेट खेला है, उनकी प्रगति देखकर बहुत खुश हैं। पिछले साल एमएलसी में भी उन्हें देखा था, वे सभी मेहनती लोग हैं। (गेंदबाजों पर) हम जानते थे कि गेंदबाजों को मोर्चा संभालना होगा, रन बनाना मुश्किल था। सभी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, विशेषकर अर्शदीप ने।"

Advertisement

Related Cricket News on Icc t20 world cup 2024