Advertisement
Advertisement
Advertisement

Icc t20 world cup 2024

T20 WC 2024: हसरंगा ने मलिंगा के इस रिकॉर्ड को किया ध्वस्त, श्रीलंका के लिए इस मामलें में बने नंबर 1
Image Source: Google
Advertisement

T20 WC 2024: हसरंगा ने मलिंगा के इस रिकॉर्ड को किया ध्वस्त, श्रीलंका के लिए इस मामलें में बने नंबर 1

By Nitesh Pratap June 08, 2024 • 18:47 PM View: 390

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के 15वें मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 2 विकेट से हरा दिया। हालांकि इस मैच में श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) ने इतिहास रच दिया। उन्होंने श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामलें में लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) को पछाड़ दिया है। हसरंगा अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए है। 

श्रीलंका कप्तान हसरंगा ने बांग्लादेश के खिलाफ 2 विकेट हासिल किये। इसी के साथ वो श्रीलंका के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। हसरंगा के नाम अब 67 मैचों में 6.85 के इकॉनमी रेट की मदद से 108 विकेट दर्ज है। मलिंगा के नाम 84 मैचों में 7.42 के इकॉनमी रेट से 107 विकेट दर्ज है। 39 मैचों में 66 विकेट के साथ अजंता मेंडिस तीसरे स्थान पर काबिज है। 

Advertisement

Related Cricket News on Icc t20 world cup 2024