Advertisement

Icc t20 world cup 2024

Cricket Image for VIDEO : 'रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे टी-20 वर्ल्ड कप 2024', वसीम जाफर ने दिया गज़ब का
Image Source: Google
Advertisement

VIDEO : 'रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे टी-20 वर्ल्ड कप 2024', वसीम जाफर ने दिया गज़ब का बयान

By Shubham Yadav November 14, 2022 • 12:43 PM View: 633

टी 20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की हार का दर्द अभी भी फैंस महसूस कर रहे हैं। इस हार के बाद रोहित शर्मा का दिल भी टूट गया था और उन्हें आंसू बहाते हुए देखा गया। पांच बार के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) विजेता कप्तान से भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि वो 15 साल बाद टीम इंडिया को एक बार फिर से वर्ल्ड चैंपियन बनाएंगे लेकिन वो नाकाम साबित हुए।

कप्तानी के साथ-साथ रोहित बल्ले के साथ भी बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए और यही कारण था कि भारत को कभी भी पावरप्ले में अच्छी शुरुआत नहीं मिली। जब बारी नॉकआउट की आई तो वहां भी धीमी शुरुआत ने टीम इंडिया का बंटाधार कर दिया। रोहित के आंकड़ों की बात करें तो टी 20 विश्व कप में खेले गए छह मैचों में उन्होंने 116 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है जो उन्हें नीदरलैंड के खिलाफ लगाया था।

Advertisement

Related Cricket News on Icc t20 world cup 2024