आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के 51वें मैच में भारत के अक्षर पटेल (Axar Patel) ने कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) का अद्भुत कैच लपका। डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया में खेले गए सुपर 8 के इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
पारी का 9वां ओवर करने आये कुलदीप ने आखिरी गेंद लेग स्टंप पर थोड़ी छोटी गेंद डाली। मार्श ने इस गेंद पर स्वीप शॉट खेला। गेंद काफी तेजी से जा रही थी और वहीं डीप स्क्वायर लेग पर खड़े अक्षर पटेल ने सही समय पर छलांग लगाते हुए हैरान कर देने वाला कैच पकड़ लिया। वो नीचे गिर गए लेकिन कैच नहीं छोड़ा। ये कैच ऑफ द टूर्नामेंट हो सकता है। मिचेल 28 गेंद में गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 37 रन बनाकर आउट हो गए थे। इससे पहले मार्श के दो कैच छूट गए थे।
भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन का स्कोर बनाया। कप्तान रोहित शर्मा ने 41 गेंद में 7 चौको 8 छक्कों की मदद से 92 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। सूर्या ने 16 गेंद में 3 चौको और 2 छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली। शिवम दुबे ने 22 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 28 और हार्दिक पांड्या ने 17 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 27* रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 2-2 विकेट मिचेल स्टार्क और मार्कस स्टोइनिस को मिले। एक विकेट हेज़लवुड ने हासिल किया।