Axar patel catch
T20 WC 2024: अक्षर पटेल ने पकड़ा T20 WC 2024 का बेस्ट कैच! हवा में उछलकर एक हाथ से कैच पकड़कर खत्म की मार्श की पारी,देखें Video
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के 51वें मैच में भारत के अक्षर पटेल (Axar Patel) ने कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) का अद्भुत कैच लपका। डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया में खेले गए सुपर 8 के इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
पारी का 9वां ओवर करने आये कुलदीप ने आखिरी गेंद लेग स्टंप पर थोड़ी छोटी गेंद डाली। मार्श ने इस गेंद पर स्वीप शॉट खेला। गेंद काफी तेजी से जा रही थी और वहीं डीप स्क्वायर लेग पर खड़े अक्षर पटेल ने सही समय पर छलांग लगाते हुए हैरान कर देने वाला कैच पकड़ लिया। वो नीचे गिर गए लेकिन कैच नहीं छोड़ा। ये कैच ऑफ द टूर्नामेंट हो सकता है। मिचेल 28 गेंद में गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 37 रन बनाकर आउट हो गए थे। इससे पहले मार्श के दो कैच छूट गए थे।
Related Cricket News on Axar patel catch
Cricket Special Today
-
- 06 Dec 2025 08:57
-
- 04 Dec 2025 09:06
-
- 03 Dec 2025 03:41
-
- 03 Dec 2025 10:18
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 20 hours ago