आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के 51वें मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) के ओवर में 6 6 4 6 0 Wd 6 सहित कुल 29 रन बटोरे। इसी के साथ रोहित के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वहीं स्टार्क के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। 29 रन टी20I में स्टार्क द्वारा दिए गए सबसे अधिक रन हैं। पिछला अधिक स्कोर दुबई में 2021 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 22 रन था। वहीं रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 200 छक्के पूरे कर लिए है। वो ऐसा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।
पारी का तीसरा ओवर करने आये बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्टार्क की पहली गेंद पर रोहित ने डीप एक्स्ट्रा कवर पर छक्का जड़ दिया। इसके बाद रोहित ने दूसरी गेंद पर भी उसी दिशा में छक्का मार दिया। रोहित ने स्टार्क की तीसरी गेंद पर ओवर मिडऑन पर चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर रोहित ने मिड विकेट के ऊपर से छक्का मार दिया। 5वीं गेंद खाली गयी। छथि गेंद वाइड गयी। इसके बाद रोहित ने ओवर की इस आखिरी गेंद पर ओवर थर्ड मैन पर छक्का मार दिया। इस तरह स्टार्क के ओवर में 6 6 4 6 0 Wd 6 सहित कुल 29 रन बटोरे। इसके बाद रोहित ने पांचवा ओवर करने आये कमिंस की गेंद पर छक्का मारा।
T20I फॉर्मेट में सर्वाधिक छक्के