Advertisement
Advertisement

T20 WC 2024: भारत ने लिया बदला, रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराकर सेमीफाइनल में किया क्वालीफाई

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 51वें मैच में भारत ने कप्तान रोहित शर्मा के ताबड़तोड़ अर्धशतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap June 24, 2024 • 23:50 PM
T20 WC 2024: भारत ने लिया बदला, रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराकर सेमीफाइनल में किया क्व
T20 WC 2024: भारत ने लिया बदला, रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराकर सेमीफाइनल में किया क्व (Image Source: Google)
Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के 51वें मैच में भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के ताबड़तोड़ अर्धशतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बाद क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बन गयी। भारत सेमीफाइनल में 27 जून को इंग्लैंड से भिड़ेगा। भारत ने इसी के साथ वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में मिली हार का बदला ले लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रैविस हेड ने भी अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन वो टीम की जीत में काम नहीं आयी। डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया में खेले गए सुपर 8 के इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

भारत ने पहले बल्लेबाजी  करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 92(41) रन कप्तान रोहित के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव ने 31(16) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जड़े। शिवम दुबे ने 22 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन का योगदान दिया। 

Trending


हार्दिक पांड्या ने 17 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 27 रन बनाये। ऋषभ पंत ने 14 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाये। रोहित ने पंत के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 (38) रन की साझेदारी निभाई। रोहित और सूर्या ने तीसरे विकेट के लिए 34 (20) रन जोड़े। सूर्या और दुबे ने चौथे विकेट के लिए 32 (19) रन की साझेदारी की। हार्दिक और दुबे ने 5वें विकेट के लिए 35 (25) रन की साझेदारी की। मिचेल स्टार्क और मार्कस स्टोइनिस ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अपनी झोली में डालें। हेज़लवुड के खाते में एक विकेट गया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रन ही बना पायी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन हेड ने बनाये। उन्होंने 43 गेंद में 9 चौको और 4 छक्कों की मदद से 76 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 24 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। कप्तान मिचेल 28 गेंद में गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली। 

Also Read: Live Score

हेड और मार्श ने दूसरे विकेट के लिए 81 (48) रन जोड़े। ग्लेन मैक्सवेल ने 12 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाये। हेड और मैक्सवेल ने तीसरे विकेट के लिए 41 (25) रन की साझेदारी की। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट अर्शदीप सिंह ने चटकाए। 2 विकेट कुलदीप यादव ने अपने नाम किये। एक-एक विकेट जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल को मिला। 

Advertisement

Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement
Advertisement