Icc test ranking
आईसीसी ने जारी की ताजा टेस्ट रैंकिंग,विराट कोहली टॉप पर कायम, कुसल परेरा ने मचाया धमाल
दुबई, 17 फरवरी (CRICKETNMORE)| भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी की बल्लेबाजी टेस्ट रैंकिग में टॉप पर बरकरार हैं जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ 153 रन की अविश्वनीय पारी खेलने वाले श्रीलंका के कुसल परेरा ने 58 स्थानों की लंबी छलांग लगाई है। रविवार को जारी ताजा विश्व रैंकिंग में कोहली 922 अंकों के साथ टॉप पर मौजूद हैं। वहीं, अपनी संघर्षपूर्ण शतकीय पारी से डरबन में श्रीलंका को एक विकेट से जीत दिलाने वाले परेरा 58 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर 40वें पायदान पर पहुंच गए हैं।
आईसीसी वेबसाइट के अनुसार, परेरा की यह करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। उन्होंने पहले टेस्ट मैच की पहली और दूसरी पारी में क्रमश : 51 और 153 रन बनाए थे।
Related Cricket News on Icc test ranking
-
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह ने किया कमाल, जानिए किस नंबर पर पहुंचे
20 दिसंबर। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की गुरुवार को जारी टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में पहले स्थान पर कायम हैं। कोहली ने हाल ही में पर्थ में आस्ट्रेलिया के ...
-
ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग की घोषणा, कोहली समेत इन खिलाड़ियों की रैंकिंग पॉइंट में बदलाव
20 दिसंबर। भारत के कप्तान विराट कोहली और केन विलियमसन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप 2 में कायम हैं। विराट कोहली 934 अंक के साथ नंबर वन पर बने हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर ...
-
BREAKING NEWS: विराट कोहली की नंबर 1 रैकिंग को केन विलियमसन से हुआ खतरा, पहुंचे इतने करीब
11 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन आईसीसी बल्लेबाज रैकिंग में 900 पॉइंट्स का आंकड़ा छूने वाले अपने देश के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके रैकिंग में 913 पॉइंट्स हो गए हैं। ... ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08