Advertisement
Advertisement
Advertisement

Icc u19 world cup 2024

BCCI ने U19 वर्ल्ड कप के लिए की टीम इंडिया की घोषणा, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान
Image Source: Google
Advertisement

BCCI ने U19 वर्ल्ड कप के लिए की टीम इंडिया की घोषणा, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान

By Nitesh Pratap December 12, 2023 • 20:50 PM View: 901

बीसीसीआई ने अगले साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका में अंडर 19 मेंस वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी उदय सहारन को सौंपी गयी है। मिडिल आर्डर  के बल्लेबाज सहारन, जिन्होंने पंजाब के लिए U14, U16 और U19 क्रिकेट खेला है, वर्तमान में दुबई में चल रहे U19 एशिया कप में भी भारतीय टीम की कप्तान भी कर रहे हैं। 15 खिलाड़ियों की टीम, जो वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड और मेजबान साउथ अफ्रीका की त्रिकोणीय सीरीज भी खेलेगी, वही टीम U19 एशिया कप में भाग ले रही है। 

उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के बल्लेबाज आदर्श सिंह और महाराष्ट्र के दाएं हाथ के बल्लेबाज अर्शिन कुलकर्णी अब तक एशिया कप के तीन मैचों में भारत के लिए लगातार ओपनिंग कॉम्बिनेशन रहे हैं और बोर्ड ने एक बार फिर इन दोनों पर भरोसा जताया है। कुलकर्णी 12 दिसंबर 2023 तक एशिया कप में रन बनाने वाले टॉप तीन खिलाड़ियों में शामिल हैं। ऐसे में वर्ल्ड कप में उनसे बहुत उम्मीदें होंगी। 

Advertisement

Related Cricket News on Icc u19 world cup 2024