Icc womens odi world cup
Womens World Cup Points Table: श्रीलंका की सेमीफाइनल की उम्मीदें अभी भी कायम, पॉइंट्स टेबल देखकर चकरा जाएगा सिर
सोमवार (20 अक्तूबर) को नवी मुंबई में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को रोमांचक अंदाज में सात रन से हरा दिया, जिसके साथ ही बांग्लादेश महिला टीम 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। इस हार के साथ ही बांग्लादेश की टूर्नामेंट में आगे बढ़ने की सभी संभावनाएं समाप्त हो गईं। बांग्लादेश ने अब तक टूर्नामेंट में छह मैच खेले हैं, लेकिन वो केवल एक ही मुकाबला जीत सकी है।
उस जीत के बाद टीम लगातार खराब प्रदर्शन से जूझती रही और अगले सभी मुकाबले हार गई। उसके नाम केवल दो अंक हैं और नेट रन रेट भी नकारात्मक में है, जिससे वो सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। दूसरी ओर, श्रीलंका ने इस मैच में जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना खाता खोला। ये उनकी पहली जीत थी और इसके साथ ही टीम अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। श्रीलंका के अब चार अंक हो गए हैं, जिससे उसे आगे के मुकाबलों में सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने की थोड़ी उम्मीद जरूर मिली है।
Related Cricket News on Icc womens odi world cup
-
நதின் டி கிளார்க், லாரா வோல்வார்ட் அபாரம்; இந்தியாவை வீழ்த்தி தென் ஆப்பிரிக்கா வெற்றி!
இந்தியாவுக்கு எதிரான மகளிர் உலகக் கோப்பை லீக் ஆட்டத்தில் தென் ஆப்பிரிக்க அணி 3 விக்கெட் வித்தியாசத்தில் த்ரில் வெற்றியைப் பதிவு செய்தது. ...
-
'आज़ाद कश्मीर' वाले बयान पर मचा बवाल, तो पाकिस्तानी सना मीर ने दी सफाई
बीते कुछ दिनों से पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपनी विवादित हरकतों के लिए सोशल मीडिया पर छाई हुई थी और अब महिला वर्ल्ड कप में भी इसकी झलक देखने को मिली है क्योंकि सना मीर ने ...
-
WATCH: बांग्लादेश क्रिकेट में हो गया बड़ा ग़ज़ब, U-15 लड़कों ने सीनियर महिला टीम को 87 रनों से…
बांग्लादेश में खेले गए एक अभ्यास मैच ने सभी को हैरान कर दिया। अंडर-15 लड़कों की टीम ने सीनियर महिला क्रिकेट टीम को करारी शिकस्त देकर 87 रन से मैच जीत लिया। ...