Icc womens world twenty20 2018: Cricket News & Match Updates
टी-20 विश्वकप 'टीम ऑफ टूर्नामेंट' की कप्तान बनीं हरमनप्रीत
दुबई, 25 नवंबर - अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को रविवार को समाप्त हुए महिला टी-20 विश्वकप टीम की कप्तान नियुक्त किया है। आईसीसी ने वेस्टइंडीज में समाप्त हुईं आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप में किए गए प्रदर्शन के आधार पर टीम ऑफ टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का चयन किया है।
महिला टी-20 विश्वकप टीम में इंग्लैंड और भारत की सबसे ज्यादा तीन-तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा टी-20 विश्वकप खिताब अपने नाम करने वाली आस्ट्रेलियाई टीम से दो और पाकिस्तान, न्यूजीलैंड तथा वेस्टइंडीज से एक-एक खिलाड़ियों को चुना गया है।
टीम में हरमनप्रीत के अलावा पाकिस्तान की कप्तान जवेरिया खान, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं आस्ट्रेलिया की एलीसा हेली, भारत की स्मृति मंधाना और इंग्लैंड की एमी जोंस को बतौर बल्लेबाज आईसीसी ने अपनी टीम में जगह दी है।
इसके अलावा हरफनमौला खिलाड़ियों के रूप में वेस्टइंडीज की दीएंद्रा डाटिन और आस्ट्रेलिया की एलीसे पैरी, तेज गेंदबाज के रूप में इंग्लैंड की एनया श्रबसोले, न्यूजीलैंड की ऑफ स्पिनर लैग कास्पेरेक, भारत की लेग स्पिनर पूनम यादव और इंग्लैंड की लेग स्पिनर क्रिस्टि गॉर्डन को चुना गया है।
बांग्लादेश की जहांआरा आलम को 12वें खिलाड़ी के रूप में चुना गया है।
आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप कप टीम (बल्लेबाजी क्रम में) :
एलीसा हेली (आस्ट्रेलिया), स्मृति मंधाना (भारत), एमी जोंस (इंग्लैंड), हरमनप्रीत कौर (भारत, कप्तान), दीएंद्रा डाटिन (वेस्टइंडीज), जवेरिया खान (पाकिस्तान), एलीसे पैरी (आस्ट्रेलिया), लैग कास्पेरेक (न्यूजीलैंड), एनया श्रबसोले (इंग्लैंड), क्रिस्टि गॉर्डन (इंग्लैंड), पूनम यादव(भारत), जहांआरा आलम (बांग्लादेश, 12वें खिलाड़ी के रूप में) Read More...
Related Cricket News for Icc womens world twenty20 2018 - Tesst
WATCH ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, महिला वर्ल्ड टी -20 फाइनल की हाइलाइट्स
ICC announces Women’s World T20 2018 Team of the Tournament
Australia wins Women's World T20
Australia beat England in the final to lift ICC Women's World T20 2018 title
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को फाइनल मैं हराकर महिला वर्ल्ड टी20 का खिताब जीता
प्रीव्यू, महिला वर्ल्ड T20 फाइनल: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
WATCH कैसे इंग्लैंड ने भारत को महिला वर्ल्ड T20 के सेमी-फाइनल मैं हराया (हाइलाइट्स)
Harmanpreet has 'no regrets' leaving Mithali out of World T20 semis
ICC Women's World T20: England beat India by 8 wickets in semi-final
महिला टी-20 विश्व कप: दुसरे सेमी-फाइनल मैं इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया
महिला टी-20 विश्व कप: पहले सेमी-फाइनल मैं ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 71 रन से हराया
Preview, ICC Women's World T20 2018 (Semi-Final): India vs England
महिला वर्ल्ड टी-20: भारत बनाम आयरलैंड (हाइलाइट्स)
महिला वर्ल्ड टी-20: भारत बनाम पाकिस्तान (हाइलाइट्स)
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16