Steve Smith Catch: ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर स्टीव स्मिथ (Steve Smith) एक बेहद ही शानदार बल्लेबाज़ और कमाल के फील्डर हैं। उन्होंने डरबन टेस्ट (AUS vs SA 1st Test) में भी अपनी फील्डिंग का लोहा मनवाया। स्टीव ने साउथ अफ्रीका की पहली पारी में एक या दो नहीं, पूरे चार कैच पकड़े। वो भी सभी एक से बढ़कर एक। उन्होंने विपक्षी कैप्टन टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) का भी शानदार कैच लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बेहद चालाकी से पकड़ा कैच: ये घटना साउथ अफ्रीका की पहली पारी के 28वें ओवर में घटी। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पिनर नाथन लियोन गेंदबाज़ी कर रहे थे, जिनकी दूसरी गेंद पर टेम्बा बावुमा ने चतुराई से रिवर्स स्वीप खेलकर बाउंड्री लगाने की कोशिश की। यहां पर ही स्मिथ स्मिथ की लोमड़ी जैसी चालाकी और चीते जैसी तेजी देखने को मिली।
वो बावुमा को रिवर्स स्वीप के लिए पॉजिशन लेता देख पहले ही दाई ओर चले गए। उन्होंने गेंद की पॉजिशन पर आने के लिए ये किया। इसके बाद उनके लिए कैच पकड़ना आसान हो गया। बावुमा ने रिवर्स स्वीप खेला। इसके बाद गेंद हवा में उड़ते हुए स्मिथ की दाई ओर गई। स्मिथ पहले ही लगभग सेकंड स्लीप की पॉजिशन पर पहुंच गए थे और इसका फायदा लेकर उन्होंने अपनी दाई ओर कूद लगाकर कैच पकड़ लिया।