Ab de Villiers Picks His Ultimate ODI Batter: साउथ अफ्रीका के लीज़ेंड क्रिकेट एबी डी विलियर्स (Ab de Villiers) ने अपने अल्टीमेंट वनडे बल्लेबाज़ को तैयार है। उन्होंने दुनियाभर के अपने कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों की बेहद खास खूबियों को ध्यान में रखकर अपने बल्लेबाज़ को बनाया है। उन्होंने भारत के तीन दिग्गज विराट कोहली (Virat Kohli), रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की भी खूबियां अपने अल्टीमेट बैटर को दी है।
एबी डी विलियर्स ने सबसे पहले अपने Ultimate ODI Batter को ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर मैथ्यू हेडन जैसा स्ट्रेट ड्राइव शॉट देने की बात कही। एबी की माने तो मैथ्यू हेडन अपने समय के एक बेहद ही ताकतवर खिलाड़ी थे, जो कि वर्ल्ड क्रिकेट में बेस्ट स्ट्रेट ड्राइव खेलते थे।
इसके बाद एबी ने अपने अल्टीमेट बैटर को विराट कोहली जैसा कवर ड्राइव और फिर रोहित शर्मा जैसा फ्लिक शॉट दिया। ध्यान दें कि पुल शॉट के लिए एबी की पहली पसंद हिटमैन नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के लीज़ेंड कैप्टन रिकी पोंटिंग हैं। बात करें अगर कट और स्वीप शॉट की तो इसके लिए मिस्टर 360 ने अपने ही देश के महान क्रिकेटर जैक्स कैलिस और पाकिस्तानी लीज़ेंड यूनुस खान को चुना है।