If india
दिल्ली टी-20 : प्रदूषण को पीछे छोड़ पहले मैच के लिए तैयार भारत-बांग्लादेश, मैच प्रीव्यू और साथ ही संभावित टीम
नई दिल्ली, 2 नवंबर | भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच रविवार को यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले हुए संवाददाता सम्मेलनों को अगर देखा जाए तो यह दो चीजों के इर्द-गिर्द घूमता रहा- पहली शाकिब अल हसन की गैर मौजूदगी और राजधानी का प्रदूषित वातावरण।
हवा की गुणवत्ता अपने सबसे खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। पिछले सप्ताह से लगातार दिल्ली की हवा दिन-प्रतिदिन प्रदूषित होती जा रही है जिसने मैच के ऊपर संशय खड़ा कर दिया था। स्टेडियम में धुंध देखी गई थी जिसके कारण बांग्लादेश के खिलाड़ी अभ्यास के समय चेहरे पर मास्क पहने हुए नजर आए थे।
बांग्लादेश के कोच रसेल डोमिंगो और भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने हालांकि कहा कि इसमें दोनों टीमें कुछ नहीं कर सकती हैं और जो वो कर सकती हैं वह है खेल पर ध्यान देना।
बांग्लादेश के लिए यह सीरीज इसलिए भी मुश्किल है क्योंकि उसे अपने स्टार हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब और तमीम की गैरमौजूदगी में खेलना है। अगर बीते दो-तीन साल की बात की जाए तो यह दोनों टीम की अहम कड़ी रहे हैं।
टीम के कार्यवाहक कप्तान महमुदुल्लाह ने शनिवार को ही कह दिया था कि उनकी टीम के बल्लेबाजों को निरंतरता बनाए रखनी पड़ेगी और गेंदबाजों को भारतीय बल्लेबाजों को तहस-नहस करने का मौका देना होगा।
मेहमान टीम के पास हालांकि मुस्ताफिजुर रहीम जैसा शानदार गेंदबाज है जिन्होंने पहले भी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया है। अगर बांग्लादेश के बल्लेबाज अच्छा स्कोर करने में सफल होते हैं तो उनके पास रोहित शर्मा की कप्तान वाली भारतीय टीम को रोकने का मौका है।
रोहित इस मैच में भारत की कप्तानी कर रहे हैं। चयन समिति ने नियमित कप्तान विराट कोहली को इस सीरीज के लिए आराम दिया है।
इससे पहले भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली थी जो 1-1 से बराबर रही थी। भारत कोशिश में होगा कि वह इस सीरीज में जीत हासिल करे।
विराट की गैरमौजूदगी में टीम की बल्लेबाजी रोहित और उनके जोड़ीदार शिखर धवन पर निर्भर रहेगी। इन दोनों के ऊपर काफी कुछ निर्भर करता है क्योंकि टीम का मध्यक्रम अनुभवहीन है इसलिए दोनों को चाहिए होगा कि टीम को मजबूत शुरुआत दे सकें।
भारत के बल्लेबाजी कोच ने शुक्रवार को कहा था कि यह सीरीज टीम को अलग-अलग तरह के संयोजन आजमाने का मौका देगी। लेकिन एक चीज पर टीम का ध्यान काफी हद तक होगा और वो है मजबूत लक्ष्य खड़ा करने पर।
रोहित ने मेहमानों के बारे में कहा था, "बांग्लादेश की यह टीम काफी अच्छी है। इन्होंने हमें अतीत में भी दबाव में रखा है। इसलिए हम उन्हें अलग तरह से नहीं देख रहे हैं और हमारा ध्यान अपने खेल पर होगा।"
भारत की गेंदबाजी भी थोड़ी अनुभवहीन है लेकिन इसमें किसी भी बल्लेबाजी क्रम को तोड़ने की ताकत है। खलील अहमद, दीपक चहर और युजवेंद्र चहल पर भारतीय गेंदबाजी का दारोमदार होगा।
बल्लेबाजी में, शिवम दुबे और संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। इन दोनों ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है जिसके दम पर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफल हुए हैं।
राष्ट्रीय राजधानी में जब भी मैच होता है तब स्टेडियम की पिच पर भी सभी की नजरें होती हैं। अगर इसका इतिहास देखा जाए तो यह धीमी पिच रही है। रविवार को होने वाले मैच से एक दिन पहले विकेट पर हल्की घास देखी गई है। अब देखना होगा कि रविवार को पिच किस तरह की रहती है।
टीमें (संभावित) :
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, क्रूणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, राहुल चहर, दीपक चहर, खलील अहमद, शिवम दुबे, शार्दूल ठाकुर।
बांग्लादेश : महमुदुल्लाह (कप्तान), मोहम्मद नइम, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, अनिमुल इस्लाम, लिटन दास, मुश्फीकुर रहीम, अराफत सनी, अल अमिन हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, शाइफुल इस्लाम, अबु हैदर रोनी, मोहम्मद मिथुन, ताइजुल इस्लाम।
Related Cricket News on If india
-
भारत- बांग्लादेश टी-20 सीरीज के दौरान रोहित- धवन और केएल राहुल के पास दिलचस्प रिकॉर्ड बनानें का मौका
2 नवंबर। राष्ट्रीय राजधानी में दिवाली के बाद से प्रदूषण का स्तर बहुत बढ़ गया है और इसे लेकर सभी चिंतित हैं। इस बीच बांग्लादेश को भारत के खिलाफ यहां तीन मैचों की टी-20 सीरीज का ...
-
Focussing on game, not Shakib's absence, says Mahmudullah Riyad
New Delhi, Nov 2: Bangladesh T20I skipper Mahmudullah has said that while the whole team is behind Shakib Al Hasan after the former skipper was banned for two years by the ICC for failing to report ...
-
पहले टी-20 में भारतीय टीम की प्लेइंग XI होगी ऐसी, संजू सैमसन- ऋषभ पंत और शिवम दुबे में…
2 नवंबर। भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी-20 मैच 3 नवंबर को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। अबतक दोनों टीमों के बीच 8 टी-20 मैच हुए हैं जिसमें सभी 8 मैच ...
-
भारत Vs बांग्लादेश: पहला टी-20: जानिए मौसम का हाल, पिच कैसी होगी और साथ ही कब और कितने…
2 नवंबर। भारतीय टीम के खिलाड़ी और कोच अरुण जेटली स्टेडियम की पिच से प्रभावित नजर आए। भारतीय टीम प्रबंधन और खिलाड़ियों ने शुक्रवार को पिच देखी और क्यूरेटर अंकित दत्ता के काम से खुश नजर ...
-
Pollution no problem for Team India, skipper Rohit gives thumbs up to Ganguly
New Delhi, Nov 1: With the Environmental Pollution (Prevention and Control) Authority (EPCA) on Friday declaring a public health emergency in Delhi-NCR due to severe air pollution, BCCI President Sou ...
-
Leander, Gopichand invited to historic Day-Night Test at Eden Gardens
Kolkata, Nov 1: Tennis great and local boy Leander Paes and Indian national badminton coach Pullela Gopichand could also be among the clutch of dignitaries to be present during India's first-ever ...
-
Team India impressed with freshness in Arun Jaitley Stadium wicket
New Delhi, Nov 1: Be it a Test match, an ODI, a T20I or an Indian Premier League game, the square at the Arun Jaitley Stadium has over the years always been a talking point. And ...
-
जेटली स्टेडियम की पिच से टीम इंडिया प्रभावित, जानिए कैसा रहेगा पहले टी-20 में पिच !
नई दिल्ली, 1 नवंबर | भारतीय टीम के खिलाड़ी और कोच अरुण जेटली स्टेडियम की पिच से प्रभावित नजर आए। भारतीय टीम प्रबंधन और खिलाड़ियों ने शुक्रवार को पिच देखी और क्यूरेटर अंकित दत्ता के ...
-
टी-20 मैच से पहले बांग्लादेश के कोच रसेल डोमिंगो का आया बयान, अनुकूल नहीं हैं राजधानी दिल्ली की…
1 नवंबर। भारत के खिलाफ यहां होने वाले टी-20 मैच से पहले बांग्लादेश के कोच रसेल डोमिंगो ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी की परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं, लेकिन ऐसा दोनों टीमों के लिए है और ...
-
India vs Bangladesh: टी20 सीरीज में इन 5 भारतीय खिलाड़ी पर रहेगी हर किसी की नजर, धवन का…
भारत और बांग्लादेश के बीच टी 20 सीरीज का आगाज 3 नवंबर से होगा। पहला मैच दिल्ली के अरूण जेटली मैदान पर खेला जाएगा। हमेशा की तरह इस बार भी टी-20 सीरीज में भारतीय बल्लेबाजो ...
-
भारत के खिलाफ पहले टी-20 से पहले बांग्लादेश का यह खिलाड़ी इस वजह से रोने लगा
1 नवंबर। बांग्लादेश के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करने जा रहे सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा है कि उन्हें राजधानी के मौसम से कोई परेशानी नहीं है। वहीं ...
-
भारत के पहले दिन-रात के टेस्ट मैच के आयोजन में सौरव गांगुली करना चाहते हैं ऐसा दिल जीतने…
कोलकाता, 1 नवंबर | भारत के पहले दिन-रात के टेस्ट मैच का आयोजन 22 से 26 नवम्बर तक यहां के ईडन र्गाडन्स स्टेडियम में होगा और इस मैच के लिए बीसीसीआई व्यापक स्तर पर तैयारियां ...
-
IND vs BAN: रोहित शर्मा ने बताया इस चीज से उन्हें होगा डे-नाइट टेस्ट मैच में फायदा
नई दिल्ली, 1 नवंबर,| भारतीय क्रिकेट टीम 22 से 26 नवंबर तक कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दिन-रात का अपना पहला टेस्ट मैच खेलेगी। भारतीय खिलाड़ियों में विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान ...
-
भारत-बांग्लादेश के बीच पहले टी-20 मैच को रद्द करने को लेकर सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान
कोलकाता, 31 अक्टूबर| बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली ने साफ कर दिया है कि तीन नवम्बर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बांग्लादेश के साथ होने वाला टी-20 मुकाबले के अब रद्द करने की कोई ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51