If india
सीरीज जीतने के इरादे के साथ उतरेगी भारतीय महिला टीम, जानिए प्लेइंग XI
28 जनवरी। पहले मैच में बेहतरीन जीत दर्ज करने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम मंगलवार को जब मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश पुरुष टीम की सफलता को दोहराते हुए सीरीज अपने नाम करने की होगी। भारत ने पहले मैच में जीत हासिल की थी और अब तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में वह अपनी बढ़त को 2-0 कर सीरीज हथियाना चाहेगी।
दोनों टीमें आईसीसी महिला चैम्पियनशिप के तहत खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में भिड़ेंगी।
भारत ने कोच को लेकर हुए लंबे विवाद को पीछे छोड़ते हुए नए कोच डब्ल्यूवी रमन के मार्गदर्शन में सीरीज का विजयी आगाज किया और मेहमान टीम दूसरे मैच में भी अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी।
भारतीय टीम में वैसे तो कई अनुभवी बल्लेबाज हैं लेकिन सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना से खास प्रदर्शन की उम्मीद होगी। मंधाना ने पहले मैच में महज 104 गेंदों पर 105 रनों की शानादार पारी खेलते हुए मुकाबले को एकतरफा कर दिया था और मेहमान टीम ने 33 ओवरों में ही जीत हासिल कर ली थी।
युवा बल्लेबाज जेम्मिाह रोड्रिगेज भी शानदार फॉर्म में चल रही हैं। रोड्रिगेज के पास अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव कम है लेकिन 18 वर्ष की उम्र में ही उनमें गजब का आत्मविश्वास दिखता है। उन्होंने पिछले मैच में नाबाद 81 रनों की पारी खेलते हुए मंधाना का साथ दिया और भारतीय टीम को जीत तक पहुंचाया।
इन दोनों के अलावा, किवी टीम के लिए मिताली और हरमनप्रीत कौर भी मेजबान टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है। अनुभवी गेंदबाज झूलन गोस्वामी पिछले मैच में एक भी विकेट नहीं ले पाई लेकिन एकता बिष्ट, पूनम यादव, दीप्ती शर्मा और शिखा पांडे ने दमदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम को 192 रनों पर ऑल आउट कर दिया जो यह दशार्ता है कि भारत की गेंदबाजी किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है।
दूसरी ओर, न्यजीलैंड इस मैच को जीतकर आईसीसी के दो शीर्ष टूर्नामेंट में भारत से मिली हार का बदला लेने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी। किवी टीम आईसीसी महिला विश्व कप-2017 में भारत से हारी थी और इसके बाद बीते साल वेस्टइंडीज में खेले गए टी-20 महिला विश्व कप में भी उसे हार का सामना करना पड़ा था।
किवी महिला टीम के पास अब अपने घर में भारत को पटकने का मौका है। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए 2021 में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का भी अच्छा मौका है जिसमें मेजबान न्यूजीलैंड सहित चार अन्य टीमों को सीधा प्रवेश मिलेगा जबकि बाकी टीमों को क्वालीफायर टूनार्मेंट खेलना होगा।
किवी टीम को विकेटकीपर कैटी मार्टिन की सेवाएं नहीं मिलेंगी जो काम के चलते टीम के साथ नहीं है। भारत को हालांकि, सुजी बेट्स और सोफी डेविने से बच कर रहना होगा। इसके अलावा, पिछले मैच में 31 रनों की पारी खेलने वाली कप्तान एमी स्टाथवेटे भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत में अपना योगदान देना चाहेगी।
टीमें
भारत : मिताली राज (कप्तान), तान्या भाटिया, राजेश्वर गायकवाड़, एकता बिष्ट, झूलन गोस्वामी, डी. हेमलता, मानसी जोशी, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, मोना मेश्राम, शिखा पांडे, पूनम यादव, पूनम राउत, जेम्मिाह रोड्रिगेज, दीप्ती शर्मा।
न्यूजीलैंड : एमी स्टाथवेटे (कप्तान), सुजी बेट्स, बर्नाडिने बेजुईडेनहाउट, सोफी डेविने, लॉरेन डाउन, मैडी ग्रीन, होली हडल्सटन, लेघ कासपेरेक, एमेलिया केर, कैटी पकिर्ं स, एना पीटरसन, हनाह रोवे, लिया ताहुहु।
Related Cricket News on If india
-
IND vs NZ: भारत ने जीती वनडे सीरीज,कोहली ने की धोनी की बराबरी, इसे मिला मैन ऑफ द…
28 जनवरी (CRICKETNMORE)| रोहित शर्मा (62) और कप्तान विराट कोहली (60) के अर्धशतकों से भारतीय क्रिकेट टीम ने सोमवार को यहां हुए तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया। बे-ओवल मैदान ...
-
तीसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 3- 0 की अजेय बढ़त
28 जनवरी। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम 5 वनडे की सीरीज में 3- 0 की बढ़त लेने में ...
-
तीसरे वनडे में भी ऑलआउट हुई कीवी टीम, ऐसा कर बनाया वनडे में निराशाजनक रिकॉर्ड
28 जनवरी। भारतीय गेंदबाजों ने सोमवार को यहां बे-ओवल मैदान पर खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच मेंपहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को 49 ओवरों में 243 रनों पर ही ढेर कर दिया। न्यूजीलैंड ने टॉस ...
-
WATCH वापसी करते ही हार्दिक पांड्या बन गए सुपरमैन, लिया ऐसा कैच जिसने फिर से जीत लिया फैन्स…
28 जनवरी। रॉस टेलर के 93 रन और टॉम लाथम 51 रन की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम 49 ओवर में 243 रन बनाकर आउट हो गई। स्कोरकार्ड भारत के तरफ से मोहम्मद शमी को 3, भुवनेश्वर कुमार ...
-
भारतीय तेज गेंदबाजों का कमाल, तीसरे वनडे में भारत को 244 रन का टारगेट
28 जनवरी। रॉस टेलर के 93 रन और टॉम लाथम 51 रन की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम 49 ओवर में 243 रन बनाकर आउट हो गई। स्कोरकार्ड भारत के तरफ से मोहम्मद शमी को 3, भुवनेश्वर कुमार ...
-
तीसरा वनडे: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी,दो बड़े खिलाड़ी प्लेइंग XI से बाहर
माउंट माउंगानुई, 28 जनवरी (CRICKETNMORE)| न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने सोमवार को यहां बे ओवल मैदान पर खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ...
-
माउंट माउंगानुई वनडे, प्रीव्यू: भारत बनाम न्यूजीलैंड
माउंट माउंगानुई, 27 जनवरी - न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से आगे चल रही भारतीय टीम की नजरें सोमवार को यहां खेले जाने वाले तीसरे मैच में जीत दर्ज ...
-
भारत- न्यूज़ीलैंड टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप 5 गेंदबाज, 1 नंबर पर चौंकाने वाला…
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 6 फरवरी से वेलिंगटन के मैदान पर 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा। पिछले कुछ सालों में दोनों टीमों के बीच हुए टी20 मैचों में न्यूज़ीलैंड के गेंदबाजों ...
-
धोनी मैजिक को देखकर हर कोई है हैरान, चकित होकर दे रहे हैं इस तरह से बधाई
26 जनवरी। दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 90 रनों से हराकर सीरीज में 2- 0 की बढ़त ले ली है। इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले रोहित शर्मा को मैन ऑफ द ...
-
दूसरे वनडे में कमाल का परफॉर्मेंस कर मैच जीतने पर क्रिकेट दिग्गजों ने टीम इंडिया को इस तरह…
26 जनवरी। दूसरे वनडे में कमाल का परफॉर्मेंस कर भारत ने न्यूजीलैंड को 90 रनों से हरा दिया। भारत के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार परफॉर्मेंस कर न्यूजीलैंड के ऊपर एक तरफा जीत दर्ज की। स्कोरकार्ड इसी ...
-
दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को भारत ने 90 रनों से दी मात, पहली दफा भारत ने वनडे में…
26 जनवरी। भारत ने यहां शनिवार को बे ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 90 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 ...
-
न्यूजीलैंड को 90 रन से हराकर भारत ने बनाया ऐसा बड़ा रिकॉर्ड, सबसे बड़ी जीत न्यूजीलैंड में दर्ज…
26 जनवरी। भारत ने यहां शनिवार को बे ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 90 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 ...
-
दूसरे वनडे में भारत की 90 रनों से जीत, भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों का जलवा
26 जनवरी। माउंट माउंगानुई में खेले गए दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 90 रन से हराकर सीरीज में 2- 0 की बढ़त ले ली है। न्यूजीलैंड की टीम ने 324 रन की पीछा करने ...
-
IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 325 रनों का लक्ष्य,रोहित-शिखर के बाद धोनी का धमाका
माउंट माउंगानुई, 26 जनवरी (CRICKETNMORE)| भारत ने शनिवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट के ...