If rohit sharma
CWC19: रोहित रहे सर्वोच्च स्कोरर, विलियम्सन मैन ऑफ द टूर्नामेंट
लंदन, 15 जुलाई - रोहित शर्मा आईसीसी विश्व कप-2019 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे लेकिन इस विश्व कप में सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड टूट नहीं सका। साथ ही न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया है। रोहित ने इस विश्व कप में सबसे ज्यादा 648 रन बनाए और वह सचिन के एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकार्ड को तोड़ नहीं पाए। सचिन ने 2003 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए विश्व कप में 673 रन बनाए।
न्यूजीलैंड ने भारत को सेमीफाइनल में मात दे दी थी और इसी के साथ रोहित, सचिन का रिकार्ड तोड़ने की रेस से बाहर हो गए थे। रोहित ने नौ मैचों में 81 के औसत से 648 रन बनाए। उन्होंने इस विश्व कप में पांच शतक लगाए और इसी के साथ वह एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने। उनका सर्वोच्च स्कोर 140 रहा। उनके बाद बचे थे आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर जो सचिन का रिकार्ड तोड़ सकते थे। इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को दूसरे सेमीफाइनल मैच में मात दे वार्नर से भी यह मौका छीन लिया।
वार्नर इस विश्व कप में 10 मैचों में 71.88 के औसत से 647 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे। वार्नर ने तीन शतक और तीन अर्धशतक जमाए। शाकिब अल हसन ने आठ मैचों में 86.57 की औसत से कुल 606 रन बनाए। उन्होंने इस विश्व कप में दो शतक और पांच अर्धशतक जमाए। वह इस विश्व कप के सर्वोच्च स्कोरर की सूची में तीसरे स्थान पर रहे। इन तीनों के अलावा कोई और बल्लेबाज इस विश्व कप में कुल 600 रन नहीं बना सका।
फाइनल में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने थीं और इन दोनों टीमों के एक-एक बल्लेबाज के पास सचिन और रोहित दोनों को पछाड़ने का मौका था। फाइनल में उतरने से पहले सचिन का रिकाडऱ् तोड़ने के लिए न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन को 126 रनों की दरकार थी लेकिन वह फाइनल में 30 रन ही बना सके।
फाइनल खेलने के बाद विलियम्सन ने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान के साथ टूर्नामेंट का अंत किया है। विलियम्सन ने 10 मैचों में 82.57 की औसत से 578 रन बनाए। कीवी कप्तान ने दो शतक और पांच अधर्शतक जमाए। वह मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए।
इंग्लैंड के जोए रूट सचिन का रिकार्ड तोड़ने के लिए 125 रन चाहिए थे। फाइनल में रूट सिर्फ सात रन ही बना पाए। वह इस विश्व कप के सर्वोच्च स्कोरर की सूची में पांचवें स्थान पर रहे।
रूट ने इस विश्व कप में 11 मैचों में 61.77 की औसत से 556 रन बनाए। इस विश्व कप में रूट ने तीन अर्धशतर और दो शतक जमाए।
आईएएनएस
Related Cricket News on If rohit sharma
-
हार से दुखी रोहित शर्मा बोले, जब जरूरत थी तब एक टीम के तौर पर हम विफल रहे
मैनचेस्टर, 12 जुलाई (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि टीम अहम मौके पर एक ईकाई के तौर पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी और इसी कारण आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 ...
-
वेस्टइंडीज दौरे से बाहर हो सकते हैं टीम इंडिया के 2 खिलाड़ी,रोहित शर्मा को कप्तानी मिलने की संभावना
12 जुलाई,(CRICKETNMORE)। वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। 3 अगस्त से शुरू होने वाली इस दौरे पर टीम इंडिया तीन वनडे,तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच और दो ...
-
सेमीफाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने रोहित शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान
मैनचेस्टर, 9 जुलाई (CRICKETNMORE)| न्यूजीलैंड की टीम मंगलवार को ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर जब आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना करने उतरेगी तो उसकी गेंदबाजी पर काफी कुछ निर्भर करेगा। टीम ...
-
सेमीफाइनल से पहले कप्तान कोहली ने कहा, उम्मीद है कि रोहित शर्मा दो और शतक जमाएं
मैनचेस्टर, 8 जुलाई (CRICKETNMORE)| भारतीय टीम लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही है। इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी इस वर्ल्ड कप-2019 में भारत को पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को ...
-
रोहित शर्मा को लेकर उनके कोच दिनेश लाड का बयान, अब हिट मैन को रोक पाना मुश्किल
8 जुलाई। इंग्लैंड एवं वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप में इस समय सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भारत के रोहित शर्मा क्रिकेट के इस महाकुम्भ में हर दिन नए रिकार्ड बनाते जा रहे हैं। ...
-
रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका,न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में बना सकते हैं 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड
8 जुलाई,(CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार (9 जुलाई) को मैनचेस्टर के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2018 का पहला सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेगी। शानदार फॉर्म में चल रहे ओपनिंग बल्लेबाज हिटमैन रोहित शर्मा के... ...
-
रविंद्र जडेजा-संजय मांजरेकर विवाद पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी,कही ये बात
लीड्स, 7 जुलाई (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जड़ेजा और कमेंटेटर व पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर के बीच हुई जुबानी जंग को उनका व्यक्तिगत मामला बताया है। ... ...
-
रोहित शर्मा का धमाल,वर्ल्ड कप-2019 में सबसे अधिक रनों के मामले में पहले नंबर पर पहुंचे
लीड्स, 6 जुलाई (CRICKETNMORE)| बेहतरीन फॉर्म में चल रहे भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक बार फिर आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में रनों की रेस में अव्वल स्थान हासिल कर लिया है। रोहित ने ...
-
रोहित शर्मा ने रचा इतिहास,एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने
लीड्स, 6 जुलाई (CRICKETNMORE)| भारत के उप-कप्तान रोहित शर्मा एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में हेडिंग्ले मैदान पर ...
-
रोहित शर्मा ने किया कमाल,वर्ल्ड कप में शतकों के मामले में की कुमार संगाकारा की बराबरी
बर्मिघम, 3 जुलाई (CRICKETNMORE)| भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे मैच में शतक जड़कर श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार ...
-
पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा,कोहली-रोहित को मध्यक्रम से समर्थन की जरूरत
बर्मिघम, 2 जुलाई (CRICKETNMORE)| पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज कृष्णमाचारी श्रीकांत का मानना है कि कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा को मध्यक्रम से समर्थन की जरूरत है ताकि टीम वर्ल्ड कप के बाकी मैचों में ...
-
रोहित शर्मा ने कहा,डीआरएस पर फैसला लेना केवल धोनी का काम नहीं
बर्मिघम, 1 जुलाई (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि विपक्षी खिलाड़ी को नाट आउट करार दिए जाने के बाद रिव्यू पर फैसला लेने का काम महेंद्र सिंह धोनी का ...
-
WC 2019: भारत-इंग्लैंड के महामुकाबले में बने 7 बड़े रिकॉर्ड, कोहली-रोहित और शमी ने रचा इतिहास
1 जुलाई,(CRICKETNMORE)। जॉनी बेयरस्टो (111) के शतक के बाद अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड ने यहां एजबेस्टन मैदान पर रविवार को खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के 38वें मैच में भारत ...
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित को गलत आउट देने के बाद बॉलीवुड का यह अभिनेता भड़का, कही ऐसी बात
27 जून। भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर वेस्टइंडीज के साथ जारी आईसीसी विश्व कप-2019 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि भारतीय टीम ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51