Advertisement
Advertisement

Ijaz ahmed

5 खिलाड़ी जो World Cup में सबसे ज्यादा बार 'जीरो' पर हुए OUT, लिस्ट में एक पाकिस्तानी भी
Most Duck in World Cup History

5 खिलाड़ी जो World Cup में सबसे ज्यादा बार 'जीरो' पर हुए OUT, लिस्ट में एक पाकिस्तानी भी

By Nishant Rawat September 21, 2023 • 13:39 PM View: 956

आगामी वर्ल्ड कप 2023 बेहद करीब है। यह टूर्नामेंट भारत में 5 अक्टूबर से खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिनके नाम वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य के स्कोर पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज है। इस लिस्ट में एक पाकिस्तानी खिलाड़ी भी शामिल है।

5. कीथ आर्थरटन (Keith Arthurton): वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज कीथ आर्थरटन इस शर्मनाक रिकॉर्ड की लिस्ट में पांचवें पायदान पर मौजूद हैं। आर्थरटन ने वेस्टइंडीज के लिए वर्ल्ड कप में कुल 14 मुकाबले खेले जिसके दौरान वह 4 बार बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। यही वजह है वह इस लिस्ट का हिस्सा हैं। बता दें कि आर्थरटन के नाम विश्व कप में कुल 241 रन दर्ज हैं।

Related Cricket News on Ijaz ahmed