In south africa
डरबन टेस्ट : परेरा के शतक से श्रीलंका ने द. अफ्रीका को 1 विकेट से हराया
डरबन, 16 फरवरी - कुसल परेरा (नाबाद 153) के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी और विश्व फर्नाडो (नाबाद 6) के बीच आखिरी विकेट के लिए हुई 78 रनों की अविजित मैच जिताऊ साझेदारी के दम पर श्रीलंका ने यहां खेले गए पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को दक्षिण अफ्रीका को एक विकेट से हरा दिया। SCORECARD
दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 235 रन बनाए थे और श्रीलंका को उसकी पहली पारी में 191 रन पर ऑलआउट कर 44 रन की बढ़त हासिल कर ली थी। दक्षिण अफ्रीका ने फिर दूसरी पारी में 259 रन का स्कोर बनाया और श्रीलंका के सामने जीत के लिए 304 रनों का लक्ष्य रखा जिसे मेहमान टीम ने एक विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।
श्रीलंका ने 304 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने कल के स्कोर तीन विकेट पर 83 रन से आगे खेलना शुरू किया। ओशाडा फर्नाडो ने 28 और कुसल परेरा ने 12 रन से आगे खेलना शुरू किया।
मेहमान टीम ने 110 के स्कोर पर ही फर्नाडो (37) और निरोशन डिकवेला (0) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद परेरा और धनंजय डी सिल्वा (48) ने छठे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला। श्रीलंका ने एक बार फिर 206 के स्कोर पर ही डी सिल्वा और सुरंगा लकमल (0) का विकेट गंवा दिया।
श्रीलंका की टीम एक समय 226 के स्कोर पर नौ विकेट गंवाकर हार के कगार पर खड़ी थी और दक्षिण अफ्रीका को यहां से मैच जीतने के लिए केवल एक विकेट झटकने थे।
लेकिन परेरा ने यहां से और कोई विकेट नहीं गिरने दिया और अपनी संघर्षपूर्ण पारी के दम पर श्रीलंका को रोमांचक जीत दिला दी। श्रीलंका ने 85.3 ओवर में एक विकेट शेष रहते 304 रन का स्कोर बनाकर दक्षिण अफ्रीका के मुंह से जीत छीन ली।
परेरा ने 200 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने 12 चौके और पांच छक्के लगाए। परेरा का यह दूसरा शतक है। उन्होंने इससे पहले 2016 में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 110 रन की शतकीय पारी खेली थी।
इसके अलावा कप्तान दिमुथ करुणारत्ने 20, लाहिरु थिरीमाने 21 और कुसल मेंडिस खाता खोले बिना आउट हुए।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महाराज ने तीन, डेल स्टेन और डुओन ओलिवर ने दो-दो और वर्नोन फिलेंडर तथा कगिसो रबादा ने एक-एक विकेट लिए।
Related Cricket News on In south africa
-
डरबन टेस्ट : दक्षिण अफ्रीका ने 8 रन के अंदर खोए 5 विकेट, श्रीलंका को 304 का लक्ष्य
डरबन, 15 फरवरी - पदार्पण मैच खेल रहे लेफ्ट आर्म स्पिनर लसिथ एम्बुलडेनिया (66/5) और विश्वा फर्नाडो (71/4) की शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने यहां जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार ...
-
डरबन टेस्ट: दूसरे दिन गिरे 13 विकेट,श्रीलंका 191 पर ढेर, साउथ अफ्रीका को मिली मजबूत बढ़त
डरबन, 15 फरवरी (CRICKETNMORE)| अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन (48/4) की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर साउथ अफ्रीका ने यहां जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को श्रीलंका ...
-
STATS ALERT: डेल स्टेन ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले…
14 फरवरी,(CRICKETNMORE)। श्रीलंका के खिलाफ डरबन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज डेल स्टेन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। स्टेन टेस्ट क्रिकेट में ...
-
SA vs SL: श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका को 235 रन पर किया ढेर,इन 2 गेंदबाजों ने मचाया धमाल
डरबन, 14 फरवरी (CRICKETNMORE)| विश्वा फर्नाडो (62/4) और कसुन रजीथा (68/3) की शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को मेजबान साउथ अफ्रीका को उसकी पहली पारी में ...
-
पहले टेस्ट में श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का किया फैसला, प्लेइंग…
13 फरवरी, डरबन (CRICKETNMORE)। पहले टेस्ट में श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का किया फैसला किया है। श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, धनंजय डी... ...
-
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम घोषित,इस खिलाड़ी की वापसी
डरबन, 7 फरवरी (CRICKETNMORE)| साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के साथ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए हरफनमौला खिलाड़ी वियान मल्डर को टीम में शामिल किया है। आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, ...
-
साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 3-0 से किया क्लीन स्वीप
सेंचुरियन, 6 फरवरी (CRICKETNMORE)| साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने यहां सुपरस्पोर्ट पार्क में बुधवार को खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में श्रीलंका को 39 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में ...
-
SA vs PAK: साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी-20 में पाकिस्तान को 7 रन से हराया,3 साल बाद हुआ…
जोहान्सबर्ग, 3 फरवरी (CRICKETNMORE)| बाबर आजम (90) की बेहतरीन पारी के बावजूद पाकिस्तान को यहां रविवार को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों सात रन से हार का सामना करना पड़ा। ...
-
दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 516 रनों का विशाल लक्ष्य दिया, इन बल्लेबाजों ने किया कमाल
3 फरवरी। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम यहां श्रीलंका के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में जीत के करीब पहुंच गई है। मेजबान टीम ने रविवार को यहां श्रीलंका को जीत के लिए 516 रनों का विशाल ...
-
SA vs PAK: साउथ अफ्रीका ने पहले टी-20 में पाकिस्तान को 6 रन से हराया, यह 3 खिलाड़ी…
2 फरवरी,(CRICKETNMORE)। कप्तान फाफ डु प्लेसिस और रीजा हैंड्रिक्स के तूफानी अर्धशतक औऱ डेविड मिलर की शानदार फील्डिंग की बदौलत साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड में खेले गए पहले टी-20 मैच में पाकिस्तान को 6 रनों ...
-
Happy Birthday ग्रीम स्मिथ,टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाला कप्तान
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और वर्ल्ड क्रिकेट में बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक ग्रीम स्मिथ आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। स्मिथ का जन्म 1 फरवरी साल 1981 को साउथ अफ्रीका के जोहन्सबर्ग ...
-
SA vs PAK: साउथ अफ्रीका ने पांचवें वनडे में पाकिस्तान को हराकर 3-2 से जीती सीरीज,यह बने जीत…
31 जनवरी (CRICKETNMORE)| क्विंटन डी कॉक (83), कप्तान फॉफ डु प्लेसिस (नाबाद 50) और रासी वान डेर डसेन (नाबाद 50) के अर्धशतकों की मदद से साउथ अफ्रीका ने बुधवार को खेले गए पांचवें और आखिरी ...
-
पाकिस्तान के खिलाफ 5वें वनडे में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का किया फैसला
30 जनवरी। केपटाउन में खेले जा रहे पांचवें वनडे में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। स्कोरकार्ड 5 मैचों की वनडे सीरीज बराबरी पर है। दोनों टीमों ...
-
पाकिस्तान के खिलाफ 5वें वनडे के लिए साउथ अफ्रीकी टीम में शामिल हुआ यह नया ऑलराउंडर, जानिए कौन…
29 जनवरी। साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के साथ बुधवार को यहां होने वाले पांचवें और आखिरी वनडे मैच के लिए हरफनमौला खिलाड़ी वियाम मुल्डर को टीम में शामिल किया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41