In w vs sl w t20
T20 WC 2024: भारत ने लिया बदला, रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराकर सेमीफाइनल में किया क्वालीफाई
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के 51वें मैच में भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के ताबड़तोड़ अर्धशतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बाद क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बन गयी। भारत सेमीफाइनल में 27 जून को इंग्लैंड से भिड़ेगा। भारत ने इसी के साथ वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में मिली हार का बदला ले लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रैविस हेड ने भी अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन वो टीम की जीत में काम नहीं आयी। डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया में खेले गए सुपर 8 के इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 92(41) रन कप्तान रोहित के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव ने 31(16) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जड़े। शिवम दुबे ने 22 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन का योगदान दिया।
Related Cricket News on In w vs sl w t20
-
T20 WC 2024: अक्षर पटेल ने पकड़ा T20 WC 2024 का बेस्ट कैच! हवा में उछलकर एक हाथ…
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 51वें मैच में भारत के अक्षर पटेल ने कुलदीप यादव की गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श का अद्भुत कैच लपका ...
-
रोहित की 92 रन की तूफानी पारी, भारत ने बनाये 205/5
T20 World Cup: कप्तान रोहित शर्मा की 41 गेंदों पर सात चौकों और आठ छक्कों की मदद से सजी 92 रन की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप के ...
-
T20 WC 2024: रोहित ने जड़ा ताबड़तोड़ पचासा, फैंस ने कहा- सेंट लूसिया में आया हिटमैन नाम का…
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 51वें मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए अर्धशतक जड़ दिया। उनके इस अर्धशतक की तारीफ फैंस सोशल मीडिया पर जमकर कर रहे है। ...
-
T20 WC 2024: हिटमैन रोहित शर्मा बने मिचेल स्टार्क का काल, एक ठोंक डालें 6 6 4... कुल…
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 51वें मैच में रोहित शर्मा ने मिचेल स्टार्क के ओवर में 6 6 4 6 0 Wd 6 सहित कुल 29 रन बटोरे। ...
-
ZIM के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम की हुई घोषणा, रोहित-विराट को आराम और इस युवा…
भारत ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 6 जुलाई से 14 जुलाई तक खेली जानें वाली 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम की कमान युवा शुभमन गिल ...
-
अफगानिस्तान को वनडे विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल करनी चाहिए थी: ख्वाजा
T20 World Cup: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा टी20 विश्व कप सुपर-8 मैच में ऑस्ट्रेलिया पर अफगानिस्तान की शानदार जीत से हैरान नहीं हुए और एक टीम के रूप में उनकी ताकत की प्रशंसा की। ...
-
सेमीफ़ाइनल की संभावनाओं के लिए भिड़ेंगे अफ़ग़ानिस्तान और बांग्लादेश (प्रीव्यू)
T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 के अंतिम मुक़ाबले में सेमीफ़ाइनल की संभावनाओं के लिए अफ़ग़ानिस्तान का सामना बांग्लादेश से होगा। यह मुक़ाबला मगंलवार को भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे से किंग्सटाउन ...
-
'भज्जी तुम कमेंट्री बहुत गंदी करते हो', बदतमीज फैन को भज्जी ने सिखाया सबक
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह इस समय टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में कमेंट्री कर रहे हैं लेकिन कुछ फैंस को उनकी कमेंट्री पसंद नहीं आ रही है। ...
-
रोहित शर्मा या विराट कोहली, कौन है बेहतर कैप्टन? सुनिए क्या बोले KULDEEP YADAV
कुलदीप यादव ने अपने इंटरनेशनल करियर के बेस्ट कैप्टन का नाम बताया है। उनका मानना है कि उन्होंने रोहित और विराट दोनों की ही कप्तानी में काफी अच्छा क्रिकेट खेला है। ...
-
खौफ का दूसरा नाम JOS BUTTLER, अमेरिकी बॉलर को ओवर में ठोक डाले 5 छक्के; देखें VIDEO
जोस बटलर (Jos Buttler) ने यूएसए के बॉलर हरमीत सिंह को एक ओवर में 5 छक्के मारे। इस ओवर से इंग्लिश टीम को 32 रन मिले। ...
-
WATCH: डी कॉक की स्टंपिंग ने दिलाई धोनी की याद, थर्ड अंपायर की भी नहीं पड़ी जरूरत
वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड मैच के दौरान क्विंटन डी कॉक ने एक ऐसी स्टंपिंग की जिसने फैंस को एमएस धोनी की याद दिला दी। ...
-
VIDEO: पूरन ने हवा में उड़कर पकड़ा बवाल कैच, हेनरिक क्लासेन का लटक गया चेहरा
साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेशक वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन इस मैच में वेस्टइंडीज के विकेटकीपर निकोलस पूरन ने अपनी विकेटकीपिंग से दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ...
-
ऑस्ट्रेलिया को पड़ेगी मौसम की मार! IND vs AUS मैच से पहले आई ये बुरी खबर
IND vs AUS के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का मुकाबला सेंट लूसिया में होने वाला है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को मौसम की मार पड़ सकती है। ...
-
VIDEO: बाउंड्री पर हुई जानसेन और रबाडा की ज़बरदस्त टक्कर, रोकना पड़ गया मैच
साउथ अफ्रीकी टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया लेकिन इस मैच के दौरान अफ्रीकी टीम के दो खिलाड़ी चोटिल होने से भी बाल-बाल बच गए। ...
Cricket Special Today
-
- 26 Feb 2026 08:32