Advertisement
Advertisement
Advertisement

Womens T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया की जीत में चमकी मेगन शट, श्रीलंका को 6 विकेट से दी मात

वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 5वें मैच में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया।

Advertisement
Womens T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया की जीत में चमकी मेगन शट, श्रीलंका को 6 विकेट से दी मात
Womens T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया की जीत में चमकी मेगन शट, श्रीलंका को 6 विकेट से दी मात (Image Source: Google)
Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap
Oct 05, 2024 • 06:32 PM

वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 (Womens T20 World Cup 2024) के 5वें मैच में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने मेगन शट (Megan Schutt) की शानदार गेंदबाजी के मदद से श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया। ये श्रीलंका वूमेंस की इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार है। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap
October 05, 2024 • 06:32 PM

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 93 रन का स्कोर बनाया। नीलाक्षी डी सिल्वा ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 40 गेंद में 29 रन का योगदान दिया। हर्षिता समरविक्रमा ने 35 गेंद में 2 चौको की मदद से 23 रन बनाये। नीलाक्षी और समरविक्रमा ने चौथे विकेट के लिए 31(38) रन की साझेदारी की। अनुष्का संजीवनी ने 15 गेंद में 2 चौको की मदद से 16 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मेगन शट ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपनी झोली में डालें। 2 विकेट सोफी मोलिनक्स की झोली में गिरे। एशले गार्डनर और जॉर्जिया वेयरहैम ने एक-एक विकेट चटकाया। 

Trending

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने मैच को 14.2 ओवर में 4 विकेट खोकर और 94 रन बनाकर जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन बेथ मूनी ने बनाये। उन्होंने 38 गेंद में 4 चौको की मदद से 43* रन की पारी खेली। एलिस पेरी ने 15 गेंद में 3 चौको की मदद से 17 रन बनाये। एशले गार्डनर ने 15 गेंद में एक चौके की मदद से 12 रन बनाये। मूनी और गार्डनर ने चौथे विकेट के लिए 43(40) रन जोड़े। उदेशिका प्रबोधनी, राणावीरा और सुगंधिका कुमारी ने एक-एक विकेट लिया। 

ऑस्ट्रेलिया वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), बेथ मूनी, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनक्स, मेगन शट, डार्सी ब्राउन। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

श्रीलंका वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: विशमी गुणरत्ने, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, हासिनी परेरा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका राणावीरा। 

Advertisement

Advertisement