Ind a vs aus a: Cricket News & Match Updates
VIDEO: Devdutt Padikkal ने हवा में लगाई फुल लेंथ डाइव, स्लिप में लपका सुपरमैन अंदाज में गजब का कैच
IND-A vs AUS-A 1st Unofficial ODI: भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच पहले अनऑफिशियल वनडे में देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने अपनी शानदार फील्डिंग से सभी का ध्यान खींच लिया। ऑस्ट्रेलिया ए की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पावरप्ले में ही टीम मुश्किल में फंस गई।
भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच तीन मैचों की अनऑफिशियल वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार (6 अक्टूबर) को पुडुचेरी के क्रिकेट एसोसिएशन पुडुचेरी सीकेम ग्राउंड पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बना दिया। यश ठाकुर ने अपने स्पेल में दो विकेट झटककर ऑस्ट्रेलियाई टीम को शुरुआती दो झटके जल्दी ही दे दिए। इसके बाद अर्शद खान ने भी भारत ए को एक और सफलता दिलाई, जिसमें देवदत्त पडिक्कल की शानदार फील्डिंग का बड़ा योगदान रहा। Read More...
Related Cricket News for Ind a vs aus a - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Oct 2026 10:40