Ind vs eng 4th t20i dream11 prediction: Cricket News & Match Updates
IND vs ENG 4th T20I Dream11 Prediction: हार्दिक पांड्या को बनाएं कप्तान, ये 4 ऑलराउंडर ड्रीम टीम में करें शामिल
India vs England 4th T20I Dream11 Prediction: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है जिसका चौथा मुकाबला शुक्रवार, 31 जनवरी को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 PM बजे से शुरू होगा।
इस मुकाबले में आप हार्दिक पांड्या को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो। हार्दिक टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में अब तक 112 मैचों में 1750 रन और 94 विकेट चटका चुके हैं। गौरतलब है कि हार्दिक गज़ब की फॉर्म में हैं और पिछले मैच में भी उन्होंने 35 बॉल पर 40 रन और 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। ऐसे में ये साफ है कि हार्दिक आपको बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही पॉइंट्स जीता सकते हैं। ऐसे में उन्हें कैप्टन चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप वरुण चक्रवर्ती या जोस बटलर को चुन सकते हो। Read More...