Advertisement
India practice: Cricket News & Match Updates
Advertisement
आईपीएल 2026: हर्षित राणा के स्थान पर केकेआर में शामिल हुए नवदीप सैनी
India Vs New Zealand: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जिससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने हर्षित राणा की जगह तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया है।
हर्षित राणा चोटिल होने के कारण टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी नहीं खेल सके थे, जिसके बाद उन्हें आईपीएल से भी बाहर होना पड़ा। काफी सोच-विचार के बाद, केकेआर ने सैनी को अपनी टीम में शामिल किया है। इससे पहले केकेआर ने तेज गेंदबाज आकाश दीप की जगह सौरभ दुबे को टीम में शामिल किया था।
नवदीप सैनी को अपना पहला आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ मिला था। अपने पहले ही सीजन में सैनी ने 13 मुकाबले खेले, जिसमें 11 विकेट निकाले। आईपीएल 2022 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने सैनी को अपने साथ जोड़ा, जिसके लिए सैनी 2 सीजन खेल चुके हैं। सैनी ने आईपीएल में अब तक कुल 5 सीजन में सैनी ने 32 मुकाबले खेले, जिसमें 42.34 की औसत के साथ 23 विकेट हासिल किए। Read More...
Related Cricket News for India practice - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement