India women series win: Cricket News & Match Updates
IND-W vs ZIM-W 2nd T20I: शेफाली-स्मृति की तूफानी बल्लेबाजी, भारत ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदकर सीरीज पर जमाया कब्जा
IND-W vs ZIM-W 2nd T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार (18 अक्टूबर) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया। जिम्बाब्वे के 103 रन के लक्ष्य को शेफाली वर्मा (Shafali Verma) और स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने बड़ी आसानी से 67 गेंदें शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाते हुए सीरीज अपने नाम कर ली।
इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम शुरुआत से ही संघर्ष करती नजर आई। सबसे पहले टीम की सलामी बल्लेबाज केलिस नधलोवु 11 गेंद खेलने के बावजूद खाता नहीं खोल सकीं। वहीं, बिलव्ड बिजा 13 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गईं। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद जिम्बाब्वे की टीम की रन बनाने की रफ्तार काफी धीमी हो गई।
हालांकि, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने जरुर 35 गेंदों में 27 रन बनाए। वहीं, इसके बाद कप्तान जोसेफिन नकोमो ने भी एक छोर से 34 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का ज्यादा साथ नहीं मिला। जिसके चलते जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 102 रन ही बना सकी। Read More...
Related Cricket News for India women series win - Tesst
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54