Indian premier league: Cricket News & Match Updates
आईपीएल 2026: 'हाई स्कोरिंग' मैच में पंजाब किंग्स की जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया
अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 2 विकेट खोकर 264 रन बनाए। इस टीम ने 28 के स्कोर पर पथुम निसांका (11) का विकेट खो दिया था, जिसके बाद केएल राहुल ने नितीश राणा के साथ दूसरे विकेट के लिए 95 गेंदों में 220 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।
नितीश 44 गेंदों में 4 छक्कों और 11 चौकों के साथ 91 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद केएल राहुल ने तूफानी पारी खेलकर आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स को उसके सर्वोच्च स्कोर तक पहुंचाया। केएल राहुल 67 गेंदों में 152 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में 9 छक्के और 16 चौके शामिल रहे। इसी के साथ केएल राहुल आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बने। विपक्षी खेमे से अर्शदीप सिंह ने 49 रन देकर 1 विकेट निकाला, जबकि जैवियर बार्टलेट ने 69 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। Read More...