Indian Premier League: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच गुरुवार को आईपीएल मैच के दौरान नाटकीय पल देखने को मिला, जिसमें विराट कोहली सभी नजरों का केंद्र थे। मैदान पर अपने जुनून और जोश के लिए मशहूर कोहली को, कप्तान रजत पाटीदार को आउट करने के लिए जेसन होल्डर के लिए गए एक विवादित कैच के बाद चौथे अंपायर से सवाल पूछते देखा गया।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी इस मैच में आरसीबी 3.2 ओवरों में 35 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो चुकी थी। यहां से देवदत्त पड्डिकल ने कप्तान विराट कोहली के साथ 26 गेंदों में 44 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाल लिया था, लेकिन 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर रन गति बढ़ाने के लिए उन्होंने एक पुल शॉट खेलने की कोशिश की। होल्डर ने तेजी से प्रतिक्रिया दी और आगे की ओर डाइव लगाकर कैच लपका।
घटना का रीप्ले देखने पर यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि गेंद जमीन को छूई थी या नहीं? इस शंका के बावजूद, थर्ड अंपायर ने रिव्यू के बाद कैच को सही ठहराया और पाटीदार को आउट घोषित कर दिया गया। इस फैसले से कोहली और आरसीबी खेमा नाखुश दिखा, क्योंकि मैच के एक अहम मोड़ पर यह फैसला उनके खिलाफ गया था।