Ahmedabad: Indian Premier League 2026 - GT vs RCB (Image Source: IANS)
Indian Premier League: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध जीत के लिए 156 रनों का टारगेट रखा है। आरसीबी इस मुकाबले को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंचने के इरादे से उतरी है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी आरसीबी की टीम 19.2 ओवरों में 155 रन पर सिमट गई। इस टीम को जैकब बेथेल और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 16 गेंदों में 34 रन की साझेदारी की।
जैकब बेथेल 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अगले ओवर में टीम ने विराट कोहली का विकेट भी खो दिया, जो 13 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 28 रन बनाकर आउट हुए।