Indian premier league: Cricket News & Match Updates
आईपीएल 2026: एसआरएच के खिलाफ आरआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों में 2-2 बदलाव
टॉस जीतने के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमारे लिए यह एक नई पिच है। इस सीजन में पहली बार इसका इस्तेमाल हो रहा है। इसलिए उम्मीद है कि शुरुआत में पिच थोड़ी धीमी होगी। हमने यहां कई बड़े स्कोर का पीछा करके जीत हासिल की है। साल 2024 में हम लक्ष्य से थोड़ा पीछे रह गए थे, इसलिए उम्मीद है कि इस बार ऐसा नहीं होगा। हमने टीम में दो बदलाव किए हैं। बृजेश बाहर हुए हैं और तुषार देशपांडे टीम में आए हैं। हेट्टी (शिमरोन हेटमायर) को आराम दिया गया है और प्रीटोरियस अपना डेब्यू कर रहे हैं।"
दूसरी ओर, एसआरएच के कप्तान ईशान किशन ने कहा, "हमारी टीम में दो बदलाव हुए हैं, प्रफुल्ल हिंगे टीम में आए हैं। मुझे लगता है कि मैं यह काम काफी लंबे समय से कर रहा हूं। मैं अंडर-19 इंडिया टीम का लीडर था, मैं अपनी स्टेट टीम के लिए भी यह काम करता रहा हूं। मुझे लगता है कि इससे आप स्थिति के प्रति ज्यादा जागरूक होते हैं और खेल पर अधिक ध्यान दे पाते हैं। आप अपनी टीम के लिए और भी ज्यादा कुछ करने की कोशिश करते हैं, क्योंकि यह कभी भी किसी एक खिलाड़ी के प्रदर्शन के बारे में नहीं होता, बल्कि हमेशा टीम वर्क के बारे में होता है। इसलिए हमने ऐसा किया है। मुझे लगता है कि हम इसे बहुत ही अच्छे तरीके से कर रहे हैं।" Read More...