Indian t20
कौन होगा Team India का अगला T20 कैप्टन? Shreyas Iyer के बाद Sanju Samson भी हुए रेस में शामिल
Sanju Samson Likely To Replace Suryakumar Yadav As T20I Captain: भारतीय क्रिकेट टीम जून-जुलाई के महीने में आयरलैंड और इंग्लैंड का टूर करने वाली है। इस टूर के लिए टी20 टीम में बड़े बदलाव हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय चयनकर्ता एक नया कैप्टन तलाश कर रहे हैं जिसकी रेस में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के बाद अब संजू सैमसन (Sanju Samson) का नाम शामिल हो गया है।
दैनिग जागरण की ताजा रिपोर्ट के अनुसार सूर्यकुमार यादव को कैप्टेंसी के पद से हटाया जाता है तो ऐसे में चयनकर्ता 31 साल के संजू सैमसन को ये जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। वो श्रेयस अय्यर से कैप्टेंसी की रेस में आगे हैं, क्योंकि वो बीते लंबे समय से भारत की टी20 टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा अगर भारतीय चयनकर्ता सूर्यकुमार यादव को एक आखिरी मौका देते हैं तो वो आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर कैप्टन होंगे, वहीं संजू सैमसन को वाइस कैप्टन की जिम्मेदारी दी जाएगी।
Related Cricket News on Indian t20
-
पहले India की T20 टीम से हुए ड्रॉप और फिर पिता का हुआ निधन! T20 World Cup के…
भारतीय विकेटकीपर बैटर जितेश शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले टीम से ड्रॉप हो गए थे। गौरतलब है कि इसके बाद उन्होंने फरवरी की शुरुआत में अपने पिता को भी खो ...
-
क्या Shubman Gill की होगी T20I टीम में वापसी? Team India के EX-Player ने कर दी है बड़ी…
शुभमन गिल की भारतीय टी20 टीम में वापसी होगी या नहीं? भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने खुद इस सवाल का जवाब दिया है। ...
-
Rinku Singh की टी20 स्क्वाड से क्यों हुई छुट्टी? कैप्टन Suryakumar Yadav ने खुद दिया जवाब
भारतीय फिनिशर रिंकू सिंह को टी20 स्क्वाड से क्यों बाहर किया गया? इस सवाल का जवाब सामने आ चुका है। खुद कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने इस पर अपना पक्ष रखा है। ...