Indian women
बीसीसीआई ने महिला क्रिकेट टीम के लिए सालाना कॉन्ट्रैक का किया ऐलान, जानिए पूरी लिस्ट !
16 जनवरी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को 2019-20 सीजन के लिए सीनियर महिला टीम के खिलाड़ियों की वार्षिक अनुबंध सूची की घोषणा कर दी। ये अनुबंध सूची अक्टूबर 2019 से लेकर सितंबर 2020 तक का है।
बीसीसीआई ने केंद्रीय अनुबंध सूची में शामिल महिला क्रिकेटरों को ए, बी और सी के रूप में तीन ग्रेड में रखा है। बोर्ड ने टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और पूनम यादव को ए-ग्रेड में शामिल किया है।
ए-ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये, बी-ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को 30-30 लाख रुपये और सी ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को 10-10 लाख रुपये मिलेंगे।
वहीं, मिताली राज, झूलन गोस्वामी, एकता बिष्ट, राधा यादव, शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा, जेम्मिाह रोड्रिग्वेज और तानिया भाटिया को बी-ग्रेड में रखा गया है।
इसके अलावा वेदा कृष्णमूर्ति, पुनम राउत, अनुजा पाटिल, मानसी जोशी, डी हेमलता, अरुंधति रेड्डी, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्राकर, हरलीन देओल, प्रिया पुनिया और शेफाली वर्मा को सी-ग्रेड में शामिल किया गया है।
बीसीसीआई ने गुरुवार को ही 2019-20 सीजन के लिए पुरुष टीम के खिलाड़ियों की भी वार्षिक अनुबंध सूची की घोषणा की है, जिसमें पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बाहर कर दिया गया है।
Related Cricket News on Indian women
-
BCCI announces annual player contracts for women's team
Mumbai, Jan 16: The Board of Control for Cricket in India (BCCI) on Thursday announced the annual player contracts for senior women cricketers for the period between October 2019 to September 2020. ...
-
इंडिया-ए, इंडिया-बी, और इंडिया-सी महिला टीम घोषित, जानिए कौन बना कप्तान
मुंबई, 23 दिसम्बर| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की अखिल भारतीय सीनियर महिल चयन समिति ने टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए तीन टीमों का ऐलान कर दिया है। यह ट्रॉफी चार से 11 जनवरी के ...
-
एडिलेड स्ट्राइकर्स को हराकर ब्रिस्बेन हीट टीम ने जीता महिला बीबीएल खिताब
8 दिसंबर। ब्रिस्बेन हीट टीम ने रविवार को यहां के एलन बॉर्डर क्रिकेट मैदान पर खेले गए महिला बिग बैश लीग के फाइनल मुकाबले में एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम को 6 विकेट से हराकर लगातार दूसरी ...
-
Spinners help India women complete T20I series sweep over West Indies
Guyana, Nov 21: India women came out with yet another emphatic performance as they defeated West Indies women by 61 runs in the fifth and final T20I played at the Province Stadium. With the win, ...
-
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता चौथा T20I,वेस्टइंडीज को मिली लगातार चौथी हार
गुयाना, 18 नवंबर | भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए वेस्टइंडीज को चौथे टी-20 इंटरनेशनल मैच में भी जीत से दूर रख दिया। भारत ने बारिश के कारण नौ ओवरों ...
-
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे T20I में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया,सीरीज में बनाई अजेय बढ़त
प्रोविडेंस (गयाना), 15 नवंबर| भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बेहद कम स्कोर वाले टी-20 मैच में विंडीज को सात विकेट से हरा दिया। भारत ने गुरुवार रात खेल गए सीरीज के तीसरे मैच में विंडीज ...
-
Indian women beat West Indies by 7 wickets in 3rd T20I
Providence (Guyana), Nov 15: Indian women beat West Indies women by seven wickets in the third T20I at the Providence Stadium in Guyana to take an unassailable 3-0 lead in the ongoing five-match seri ...
-
भारतीय महिला टीम ने दूसरे T20I में वेस्टइंडीज को 10 विकेट से हराया,इसे मिला प्लेयर ऑफ द मैच…
सेंट लूसिया, 11 नवंबर | भारत ने वेस्टइंडीज दौरे पर अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए यहां खेले गए दूसरे टी-20 मैच में मेजबान टीम को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत ...
-
महिला क्रिकेट: एंटीगा वनडे में जीता भारत, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज पर 2-1 से कब्जा
एंटीगा, 7 नवंबर | स्मृति मंधाना (74) और जेमिमाह रॉड्रिगज (69) की दमदार पारियों की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने यहां बुधवार को खेले गए तीसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को छह विकेट से ...
-
दूसरे वनडे मैच में भारतीय महिला ने वेस्टइंडीज को 53 रनों से हराया, पूनम राउत की शानदार पारी
4 नवंबर। पूनम राउत के बेहतरीन अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे मैच में मेजबान वेस्टइंडीज को 53 रनों से हरा दिया। सर विवियन रिचडर्स स्टेडियम में रविवार ...
-
Punam, bowlers help India women beat West Indies in 2nd ODI
Antigua, Nov 4: A brilliant half century by Punam Raut, followed by a disciplined performance from the bowlers, helped India women register a commanding 53-run victory in the second ODI of the five-ma ...
-
भारत की इस खूबसूरत महिला क्रिकेटर ने खेली तूफानी पारी, लेकिन वेस्टइंडीज महिला टीम को मिली रोमांचक 1…
एंटीगुआ, 2 नवंबर | प्रिया पूनिया के 75 रनों की दमदार पारी के बावजूद भारतीय महिला क्रिकेट टीम को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में एक रन से हार झेलनी पड़ी। आईसीसी वुमेन्स ...
-
India women lose nail-biting 1st ODI against West Indies
Antigua, Nov 2: Despite a brilliant half century from Priya Punia, the Indian women's cricket team failed to chase down 225 and fell agonisingly short in the first ICC Women's Championship OD ...
-
वेस्टइंडीज में इस मुसीबत फंसी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, BCCI ने तुरंत उठाया कदम
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर| तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलने गई भारतीय महिला टीम दैनिक भत्ता न मिलने के कारण वेस्टइंडीज में फंस गई जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42