Ipl
मैंने अपनी निरतंरता पर काम किया : प्रसिद्ध कृष्णा
बेंगलुरू, 3 अप्रैल - इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा है कि वह अपने खेल में निरंतरता पर काम कर रहे हैं। उनका मानना है कि निरंतरता किसी भी गेंदबाज के लिए बहुत बड़ा अस्त्र है।
कृष्णा को बीते सीजन ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन वह इस सीजन टीम की रणनीति का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने अभी तक टीम के तीनों मैच खेले हैं।
कृष्णा ने यहां संवाददाताओं से कहा, "निरंतरता बड़ा हथियार है। यह ऐसी चीज है जिस पर मुझे काम करने की जरूरत है। मैंने साथ ही अपने वैरिएशन पर भी काम किया है।"
23 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, "मैं ज्यादा तेजी चाहता हूं क्योंकि यह ऐसी चीज है जो हर कोई हासिल नहीं कर सकता। मैं निरंतर ऐसा करना चाहता हूं।"
कृष्णा ने कहा कि आंद्रे रसेल के खिलाफ गेंदबाजी करने से उन्हें फायदा हुआ है। उनका मानना है कि वेस्टइंडीज के इस खतरनाक बल्लेबाज को गेंद करने से उन्हें आत्मविश्वास मिला है।
कृष्णा ने कहा, "रसेल के खिलाफ गेंदबाजी करना तैयारी करने के लिए सबसे उपुयक्त है। इससे आपके आत्मविश्वास को फायदा पहुंचता है। रसेल अभ्यास में भी इसी तरह से बल्लेबाजी करते हैं और काफी दूर तक गेंद को मारते हैं। एक गेंदबाज के तौर पर हम जानते हैं कि हम विश्व के खतरनाक बल्लेबाज के खिलाफ गेंदबाजी कर रहे हैं।"
कोलकाता को अपना अगला मैच एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ खेलना है। कृष्णा ने कहा कि बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली और अब्राहम डिविलियर्स के सामने गेंदबाजी करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
उन्होंने कहा, "मैं विश्व के दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी करूंगा। यह मेरे लिए चुनौती होगी लेकिन अगर मैं अच्छा कर सका तो इससे मेरे आत्मविश्वास को फायदा होगा।"
आईएएनएस
Related Cricket News on Ipl
-
I have worked on my consistency: Prasidh Krishna
Bengaluru, April 3 - Young Kolkata Knight Riders (KKR) pacer Prasidh Krishna is looking to be consistent this season, an aspect he feels is the biggest attribute a bowler can add to his arsenal. Krish ...
-
IPL 2019: MI Vs CSK सीएसके की टीम में एक बदलाव तो वहीं मुंबई ने किए 2 अहम…
3 अप्रैल। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर ...
-
IPL में अम्पायरों की गलतियां पर बीसीसीआई अधिकारी चिंतित, उठाया जा सकता है ऐसा कदम
नई दिल्ली, 3 अप्रैल | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अंपायरिंग का स्तर चर्चा का विषय बन गया है। आईपीएल-12 के दौरान कई मौकों पर अम्पायरों की गलतियां सामने आई हैं। मुंबई इंडियंस और रॉयल ...
-
IPL 2019 Match 16: दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मैच प्रीव्यू
नई दिल्ली, 3 अप्रैल | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में बेहतरीन फॉर्म में चल रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को करारी शिकस्त दी थी ...
-
IPL 2019 15th Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, जानिए संभावित प्लेइंग XI
3 अप्रैल। मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में एक चैम्पियन टीम की तरह खेलते हुए शुरुआती तीनों मैचों में जीत हासिल की है और आज चौथे मैच ...
-
श्रेयस गोपाल हुए इमोशनल, कोहली, डिविलियर्स का विकेट लेना मेरे करियर का सबसे सर्वश्रेष्ठ पल
जयपुर, 3 अप्रैल| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 12 रन पर तीन विकेट लेने वाले राजस्थान रॉयल्स के युवा स्पिनर श्रेयस गोपाल ने विराट कोहली और अब्राहम डिविलियर्स के विकेट को अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ ...
-
चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस की टीम को झटका, बीच में ही इस बड़े गेंदबाज…
मुंबई, 3 अप्रैल। मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में एक चैम्पियन टीम की तरह खेलते हुए शुरुआती तीनों मैचों में जीत हासिल की है और आज चौथे मैच ...
-
IPL 2019: BCCI officials admit concern about umpire recruitment
New Delhi, April 3 (CRICKETNMORE): The standard of umpiring in the ongoing Indian Premier League has left a lot to be desired, be it S. Ravi's failure to spot Lasith Malinga's no-ball in the M ...
-
लगातार हार झेलने के बाद विराट कोहली ने आखिर में कर दिया ऐलान, गेम प्लान में होगा बदलाव
3 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में पिछले चार मैचों में लगातार हाल झेलने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि आगे हालात बदलने के लिए ...
-
देखिए CSK टीम आईपीएल में क्यों है इतनी कामयाब, इरफान पठान ने किया खुलासा
3 अप्रैल। आईपीएल 2019 के 15वें मैच में मुंबई इंडियंस की टीम का मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के साथ होना है। उससे पहले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज रहे इरफान पठान ने सीएसके टीम के कप्तान ...
-
VIDEO: श्रेयस गोपाल ने विराट कोहली को बोल्ड करने के बाद जो जश्न मनाया वो दिल जीतने वाला…
3 अप्रैल। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान के खिलाफ मैच में आरसीबी की टीम के लिए हार का सामना विरोधी टीम के स्पिनर श्रेयस गोपाल बने। ...
-
क्यों लगातार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम हार रही है, क्या कारण है ? जानिए !
3 अप्रैल। जोस बटलर (59) की बेहतरीन पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को सात विकेट से हरा इंडियन प्रीमियर ...
-
Top Controversies of Indian Premier League
New Delhi, April 3 - The Indian Premier League (IPL) has attracted controversies as much as it has provided a platform for cricketers from across the globe to showcase their talents. If Virat Kohli st ...
-
Purple cap would have felt better if we won: Chahal
Jaipur, April 3 - Although Shreyas Gopal stole the show with three key Royal Challengers Bangalore wickets, India and RCB leg-spinner Yuzvendra Chahal did not disappoint either, as he dismissed both R ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42