Ipl
IPL Match 47: करो या मरो वाले मैच में केकेआर को मिलेगी मुंबई इंडियंस की चुनौती (प्रिव्यू)
कोलकाता, 27 अप्रैल | अच्छी शुरुआत के बाद पटरी से उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में अपने घर ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बेहतरीन फॉर्म में चल रही मुंबई इंडियंस का सामना करेगी।
मुंबई इस मैच में प्लेऑफ में जगह पक्की करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी तो दूसरी तरफ नाइट राइर्ड्स के सामने खुद को इस दौड़ में शामिल करने की चुनौती होगी।
तीन बार की विजेता मुंबई इस समय अंकतालिका में 11 मैचों में 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। मुंबई ने शुक्रवार रात को ही चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी थी। इससे वह प्लेऑफ में जाने के काफी करीब पहुंच गई है। अभी उसे हालांकि तीन मैच और खेलने हैं।
रोचक बात यह है कि मुंबई एक सप्ताह के भीतर कोलकाता से दूसरी बार भिड़ रही है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई का कोलकाता के खिलाफ रिकार्ड अच्छा है। दोनों के बीच कुल 23 मैच हुए हैं जिसमें से मुंबई के हिस्से 18 जीत आई हैं।
मुंबई इस समय अच्छी फॉर्म में है, लेकिन कोलकाता अच्छी शुरुआत के बाद से पटरी पर से उतर गई है। कोलकाता को लगातार छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में हार उसकी प्लेऑफ में संभावनाओं को खत्म कर देगी।
पिछले मैच में कोलकाता को राजस्थान रॉयल्स ने मात दी थी। इस मैच में सिर्फ कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक का बल्ला चला था जिन्होंने 97 रनों की पारी खेली थी।
कोलकाता के लिए चिंता उसका तेज गेंदबाजी आक्रमण है जिसने राजस्थान के खिलाफ रन लुटाए थे। उसके स्पिनर सुनील नरेन, पीयूष चावला ने हालांकि अच्छा प्रदर्शन किया था। दोनों ने मिलकर कुल पांच विकेट निकाले थे। इस मैच में कुलदीप यादव को मौका नहीं मिला था जिसके कारण काफी सवाल खड़े हुए थे।
कार्लोस ब्रैथवेट को हैरी गार्ने को तरजीह दी गई थी, लेकिन ब्रैथवेट बल्ले और गेंद से सफल नहीं हो पाए थे। मुंबई के खिलाफ जीत के लिए कोलकाता को एक ईकाई के तौर पर दमदार प्रदर्शन करना होगा।
मुंबई अभी तक बेहतरीन टीम की तरह खेली है। चेन्नई के खिलाफ कप्तान रोहित का बल्ला भी अच्छा चला था। रोहित ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। क्विंटन डी कॉक, हार्दिक पांड्या, केरन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा सभी फॉर्म में हैं और लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
ईडन गार्डन्स पर मुंबई ने कुल सात मैचों में जीत हासिल की है।
टीमें (संभावित) :
मुंबई : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, युवराज सिंह, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, मयंक मारकंडे, राहुल चाहर, अनूकुल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, क्विंटन डी कॉक, एविन लुइस, केरन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैक्लेनघन, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर सरन, पंकज जायसवाल, रसिख सलाम, जसप्रीत बुमराह।
कोलकाता : दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, जो डेनली, लॉकी फग्र्यूसन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, हैरी गर्नले, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, संदीप वॉरियर, के.सी. करियप्पा, शुभमन गिल, श्रीकांत मुंधे, निखिल नाइक, पृथ्वी राज और प्रसिद्ध कृष्णा।
Related Cricket News on Ipl
-
IPL Match 46th: क्या कोहली दिल्ली की चुनौती का जबाव दे पाएंगे, होगा दिलचस्प मुकाबला (मैच प्रिव्यू)
नई दिल्ली, 27 अप्रैल | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पिछले तीन मैचों में जीत की हैट्रिक लगा चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सामने अब रविवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर दिल्ली ...
-
IPL 2019 Match 45 भविष्यवाणी: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, जानिए कौन सी टीम जीतेगी ?
जयपुर, 27 अप्रैल | राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में आज अपने घर सवाई मान सिंह स्टेडियम में बेहतरीन फॉर्म में चल रही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। राजस्थान ...
-
IPL 2019: प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हैदराबाद से भिड़ेगी राजस्थान,देखें संभावित प्लेइंग XI
जयपुर, 27 अप्रैल (CRICKETNMORE)| राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में आज अपने घर सवाई मान सिंह स्टेडियम में बेहतरीन फॉर्म में चल रही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।राजस्थान की... ...
-
लसिथ मलिंगा की घातक गेंदबाजी और रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई ने चेन्नई को…
26 अप्रैल। मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को 46 रनों से हरा दिया। यह चेन्नई की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में अपने घर एम. ए. चिदम्बरम स्टेडियम में ...
-
IPL 2019: लसिथ मलिंगा की घातक गेंदबाजी ने चेन्नई बल्लेबाजों को किया पस्त, मुंबई इंडियंस को मिली 46…
26 अप्रैल। 156 रन के लक्ष्य का हासिल करने उतरी चेन्नई की टीम 109 रन ही बना सकी जिसके कारण मुंबई इंडियंस को आसानी के साथ 46 रनों से जीत मिली। इस जीत के साथ ही ...
-
IPL 2019: CSK Vs MI, धोनी सीएसके की प्लेइंग XI से बाहर, जानिए प्लेइंग XI की पूरी लिस्ट
26 अप्रैल। चेन्नई सुपर किंग्स ने यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। स्कोरकार्ड सुरेश रैना इस मुकाबले में चेन्नई ...
-
स्टीव स्मिथ ने किया खुलासा, यह मैच आईपीएल में होगा उनका आखिरी मैच
कोलकाता, 26 अप्रैल| राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ 30 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ इंडियन प्रीयिमर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण का अपना आखिरी मैच खेलेंगे। स्मिथ 30 मई से इंग्लैंड एंड ...
-
IPL Match 45th: अपने विजय क्रम को बरकरार रखने के लिए हैदराबाद को हराना चाहेगी राजस्थान ( मैच…
जयपुर, 26 अप्रैल | दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स को उसके घर में मात देने के बाद राजस्थान रॉयल्स शनिवार को अपने घर सवाई मान सिंह स्टेडियम में बेहतरीन फॉर्म में चल रही ...
-
दिल्ली कैपिटल्स IPL 2019 के पॉइट्स टेबल में नंबर 2 पर कैसे पहुंची, रिकी पोंटिंग ने बताई वजह
नई दिल्ली, 26 अप्रैल| दिल्ली कैपिटल्स टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण की तालिका में दूसरे पायदान पर काबिज है और मुख्य कोच रिकी पॉटिंग का मानना है कि खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाने ...
-
IPL match 44th भविष्यवाणी: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, जानिए कौन सी टीम जीतने वाली है?
26 अप्रैल। आईपीएल 2019 के 44वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाला है। सीएसके की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है तो वहीं मुंबई की टीम भी प्लेऑफ ...
-
महिला टी-20 चैलेंज: जानिए कब, कहां और किस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग
जयपुर, 25 अप्रैल | हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और मिताली राज छह से 11 मई तक यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले महिला टी-20 चैलेंज टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों की कप्तानी करेंगी। इंडियन प्रीमियर ...
-
IPL 2019: पराग,वरुण के दम पर जीता राजस्थान,केकआर ने लगाया हार का सिक्सर
कोलकाता, 26 अप्रैल (CRICKETNMORE)| 17 साल के युवा बल्लेबाज रियान पराग (47) और जोफरा आर्चर (नाबाद 27) की मैच जिताऊ पारियों के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए इंडियन ...
-
रेयान पराग और जोफ्रा ऑर्चर की शानदार पारी के दम पर राजस्थान ने रोमांचक मैच में केकेआऱ को…
25 अप्रैल। रेयान पराग के शानदार 47 रन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने अमह मुकाबले में केकेआर को 3 विकेट से हरा दिया। रेयान पराग ने 47 रन बनाए और जोफ्रा ऑर्चर के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स को ...
-
दिनेश कार्तिक ने अपनी बल्लेबाजी से किया कमाल, राजस्थान के सामने 176 रनों का टारगेट
25 अप्रैल। कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार को यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 176 रनों ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42