Ipl
IPL Match 28th: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ RCB जीत का खाता खोल पाएंगी ? (मैच प्रिव्यू )
मोहाली, 12 अप्रैल | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का सामना शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब से उसके घर आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में होगा।
बेंगलोर अभी तक एक भी मैच नहीं जीती है और लगातार छह हार उसे मिली हैं। वह अंकतालिका में सबसे नीचे आठवें स्थान पर हैं।
लगातार तीसरी साल विजडन के लीडिंग क्रिकेटर चुने गए कोहली जानते हैं कि बचे आठों मैचों में सभी में सिर्फ जीत ही उनकी किस्मत बदल सकती है।
कोहली की टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी में लड़खड़ाती दिखी है। कोहली और उनके साथी अब्राहम डिविलियर्स ने हालांकि अपनी क्लास दिखाई है लेकिन कोई और उनका साथ देता नहीं दिखा है। यह इस टीम की कमजोरी भी है कि टीम काफी हद तक कोहली और डिविलियर्स पर निर्भर रहती है।
वहीं गेंदबाजी में बेंगलोर के लिए युजवेंद्र चहल के अलावा कोई और गेंदबाज कमाल नहीं दिखा पाया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में कोहली ने 33 गेंदों पर 41 रन बनाए थे तो वहीं मोइन अली ने 18 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली थी।
कोहली की नेतृत्व क्षमता पर भी सवाल उठने लगे हैं। टीम की फिल्डिंग भी सही नहीं रही है। लगभग हर मैच में टीम के खिलाड़ियों ने कैच छोड़े हैं।
वहीं अगर पंजाब की बात की जाए तो अपने पिछले मैच में पंजाब ने लोकेश राहुल के पहले आईपीएल शतक के दम पर 197 का स्कोर जरूर बनाया था लेकिन पोलार्ड के तूफान के सामने उसके गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर सके थे। पोलार्ड ने 31 गेंदों पर 83 रनों की पारी खेल पंजाब के मुंह से जीत छीन ली थी।
हालांकि मुंबई के मैच को छोड़ दिया जाए तो रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी वाली टीम से पार पाना अधिकतर टीमों से लिए टेढ़ी खीर ही रहा है।
पंजाब ने अपने सात मैचों में चार में जीत हासिल की है और घर में उसने अपनी बादशाहत को कायम रखा है।
टीमें :
पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), लोकेश राहुल, क्रिस गेल, एंड्रयू टाई, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, डेविड मिलर, मोइसिस हेनरिक्स, निकोलस पूरन, वरुण चक्रवर्ती, सैम कुरेन, मोहम्मद शमी, सरफराज खान, हरडस विजोएन, अर्शदीप सिंह, दर्शन नालकंडे, प्रभसिमरन सिंह, अग्निवेश अयाची, हरप्रीत बराड़ और मुरुगन अश्विन।
बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर, शिवम दूबे, नाथन कल्टर-नाइल, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, हेनरिक क्लासेन , मोइन अली, कोलिन डी ग्रांडहोम, पवन नेगी, टिम साउदी, अक्षदीप नाथ, मिलिंद कुमार, देवदत्त पडिक्कल, गुरकीरत सिंह, प्रार्थना रे बर्मन, कुलवंत खेजरोलिया, नवदीप सैनी, हिम्मत सिंह।
Related Cricket News on Ipl
-
धोनी द्वारा अंपायर के साथ मैदान पर जाकर बहसबाजी करने को लेकर पूर्व क्रिकेटरों ने की आलोचना
जयपुर, 12 अप्रैल | राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुरुवार को हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में महेंद्र सिंह धोनी का अम्पायर के साथ विवाद हुआ जिसे लेकर पूर्व खिलाड़ियों ने नाराजगी जाहिर की ...
-
IPL 2019 Match 27: मुंबई इंडियंस बनान राजस्थान रॉयल्स ( मैच प्रिव्यू)
12 अप्रैल। अपने पिछले मैच में शानदार जीत हासिल करने के बाद मुंबई इंडियंस शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। राजस्थान को अपने पिछले ...
-
IPL भविष्यवाणी, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, जानिए कौन सी टीम जीत सकती है ?
12 अप्रैल। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आज यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। रिकॉर्ड (दोनों टीमों में से किस टीम का पलड़ा ...
-
IPL 2019: रोमांचक मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से दी मात, आखिरी…
12 अप्रैल। सीएसके की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच को 4 विकेट से जीतने में सफलता पाई। आखिरी गेंद पर मिशेल सैंटनर ने बेन स्टोक्स की गेंद पर छक्का जमाकर सीएसके को रोमांचक जीत ...
-
IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स को लगा झटका, यह खिलाड़ी पूरे आईपीएल से हुआ बाहर
11 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल चोट के कारण लीग के 12वें सीजन से बाहर हो गए हैं। स्कोरकार्ड दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने शुक्रवार को ...
-
IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स टीम में बदलाव, जानिए प्लेइंग XI की पूरी लिस्ट
11 अप्रैल। सीएसके ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का किया फैसला। राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। स्कोरकार्ड सीएसके की टीम में दो बदलाव हुए हैं और राजस्थान रॉयल्स की टीम में संजू सैमसन ...
-
IPL में कप्तानी डेब्यू पर सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
आईपीएल जैसे लंबे चलने वाले टूर्नामेंट में कोई खिलाड़ी कब चोटिल हो जाए ये कहा नहीं जा सकता। कई बार ऐसा भी होता है कि खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें टीम से बाहर ...
-
आईपीएल में एक टीम के लिए लगातार सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
इस साल आईपीएल के 12वां सीजन खेला जा रहा है। हर साल करीब 2 महीनें तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम 14-14 मैच खेलती है। इतने मैचों के बावजूद इस टूर्नामेंट में कुछ ...
-
IPL 2019 Match 26: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स ( मैच प्रिव्यू)
कोलकाता, 11 अप्रैल| दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स शुक्रवार को यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में मेहमान टीम ...
-
IPL भविष्यवाणी: राजस्थान रॉयल्स Vs चेन्नई सुपर किंग्स, जानिए कौन सी टीम जीतेगी आजका मैच ?
11 अप्रैल। राजस्थान रॉयल्स आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मुकाबले में यहां सवाईमान सिंह स्टेडियम में मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी। दोनों टीम का रिकॉर्ड दोनों टीमों ने एक ...
-
कीरोन पोलार्ड ने आतिशी पारी खेल मुंबई इंडियंस को दिलाई रोमांचक जीत, KXIP को मिली 3 विकेट से…
10 अप्रैल। रोहित शर्मा की जगह आजके मैच में कप्तान कर रहे पोलार्ड ने धमाल करते हुए 83 रन की पारी खेल मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से मैच जीता दिया। पोलार्ड ने 31 गेंद पर ...
-
केएल राहुल और गेल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, मुंबई के सामने रखा 198 रनों का लक्ष्य
10 अप्रैल। केएल राहुल की शतकीय पारी और क्रिस गेल की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 197 रन बनाए। क्रिस गेल और केएल राहुल ने ...
-
IPL match 24 MIvKXIP: मुंबई इंडियंस टीम से रोहित शर्मा बाहर, देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
10 अप्रैल। मुंबई इंडियंस ने KXIP के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर हैं। रोहित शर्मा की जगह पोलार्ड कप्तानी कर रहे ...
-
KXIP के लिए आईपीएल खेल रहे इस साउथ अफ्रीकी गेंदबाज ने IPL को बताया वर्ल्ड कप जैसा
10 अप्रैल। साउथ अफ्रीका के लिए एक टेस्ट खेलने के बाद इंग्लिश काउंटी के साथ कॉलपैक डील करने वाले तेज गेंदबाज हरडस विलजोएन का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के रूप में में ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42