Ipl 2026 oranges cap: Cricket News & Match Updates
SRH vs PBKS: 3 चौके 4 छक्के और 69 रन! Heinrich Klaasen ने हैदराबाद में उठाया तूफान, Abhishek Sharma से छीना ऑरेंज कैप
Heinrich Klaasen Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 49वां मुकाबला बीते बुधवार, 06 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था जहां मेजबान टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने 235 रन डिफेंड करके पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को 33 रन से मात दी। गौरतलब है कि इस मुकाबले में SRH के विस्फोटक बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने 69 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली और इसी के साथ टूर्नामेंट का ऑरेंज कैप एक बार फिर अपने नाम कर लिया।
अभिषेक शर्मा से छीना ऑरैंज कैप: इस मुकाबले में 34 साल के हेनरिक क्लासेन ने 43 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के ठोककर 160.47 की स्ट्राइक रेट से 69 रन बनाए। खास बात ये है कि अब वो साल 2026 के IPL सीजन में फिर एक बार सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ध्यान देने वाली बात ये भी है कि इस बार हेनरिक क्लासेन ने अपने ही साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा से ये ऑरेंज कैप छीना है। Read More...
Related Cricket News for Ipl 2026 oranges cap - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago