Ipl
IPL 2019 Match 35: KKR Vs RCB, एक दूसरे को हराने के लिए उतरेगी मैदान पर, (मैच प्रिव्यू )
कोलकाता, 18 अप्रैल | लगातार तीन हार झेलने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स शुक्रवार को यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।
दो बार की चैम्पियन कोलकाता लीग के 12वें संस्करण में आठ मैचों में चार जीत और इतने ही हार के साथ तालिका में छठे नंबर पर काबिज है।
वहीं, दूसरी तरफ बेंगलोर की टीम आठ मैचों में एक जीत और सात हार के साथ तालिका में सबसे नीचे आठवें नंबर पर है।
कोलकाता के लिए शुक्रवार का मैच आसान नहीं होने वाला है क्योंकि उसके स्टार खिलाड़ी आंद्र रसेल का इस मैच में खेलना तय नहीं माना जा रहा है।
टीम के अबतक मैच विजेता खिलाड़ी साबित होते आ रहे रसेल को अभ्यास के दौरान चोट लग गई थी। इससे पहले उन्हें फिरोजशाह कोटला मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में भी हर्षल पटेल की एक गेंद कंधे पर लग गई थी।
हालांकि टीम सूत्रों का कहना है कि रसेल की चोट कोई ज्यादा बड़ी चोट नहीं है और वह शुक्रवार को होने वाले मैच में खेल सकते हैं।
रसेल ने इस सीजन में बेंगलोर के खिलाफ मैच में 13 गेंदों पर 48 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर कोलकाता को पांच विकेट से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था।
दूसरी तरफ, विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलोर अगर शुक्रवार को अपना मैच हारती तो वह टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो जाएगी।
बेंगलोर को प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बनाए रखने के लिए बाकी बचे छह मैचों में से सभी मैच जीतने होंगे।
टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा मुश्किल ही लगता है लेकिन अनिश्चितताओं के इस खेल में पहले ही कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
टीमें (संभावित) :
कोलकाता : दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, जो डेनली, लॉकी फग्र्यूसन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, हैरी गर्नले, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, संदीप वॉरियर, केसी करियप्पा, शुभमन गिल, श्रीकांत मुंधे, निखिल नाइक, पृथ्वी राज और प्रसिद्ध कृष्णा।
बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर, शिवम दूबे, नाथन कल्टर-नाइल, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, हेनरिक क्लासेन , मोइन अली, कोलिन डी ग्रांडहोम, पवन नेगी, टिम साउदी, अक्षदीप नाथ, मिलिंद कुमार, देवदत्त पडिक्कल, गुरकीरत सिंह, प्रार्थना रे बर्मन, कुलवंत खेजरोलिया, नवदीप सैनी, हिम्मत सिंह।
Related Cricket News on Ipl
-
चेन्नई सुपर किंग्स को हराने के बाद खुश हुए केन विलिलियमसन, अपनी टीम के लिए कही ऐसी बात
हैदराबाद, 18 अप्रैल | चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बुधवार रात यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबले में छह विकेट से जीत दर्ज करने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन ने माना ...
-
IPL भविष्यवाणी Match 34: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, जानिए कौन सी टीम जीतने वाली है मैच ?
18 अप्रैल। दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज यहां फिरोज शाह कोटला मैदान पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में मुंबई इंडियंस से भिड़ेंगी। दोनों टीमें अपने-अपने पिछले मैचों में जीत हासिल करने के बाद ...
-
फैन्स को झटका, कई दिग्गज खिलाड़ियों का सफर जल्द होगा आईपीएल में खत्म, वापस अपने देश लौटेंगे
18 अप्रैल। आईपीएल 2019 अपने चरम पर पहुंच चुका है। अबतक सीएसके, हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, किंग्स इलेवन पंजाब और केकेआर की टीम अच्छा परफॉर्मेंस कर टूर्नामेंट के प्लेऑफ की लड़ाई लड़ रही है तो वहीं राजस्थान ...
-
IPL 2019: Post Dinesh Karthik-boost, KKR aim to push RCB to brink
Kolkata, April 18 (CRICKETNMORE) Rejuvenated by a World Cup call-up, Dinesh Karthik would be eager to impress India captain Virat Kohli and also arrest the Kolkata Knight Riders' three game losing ...
-
IPL 2019: जीत की लय बरकरार रखने के लिए भिड़ेंगी दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस,देखें संभावित XI
नई दिल्ली, 18 अप्रैल (CRICKETNMORE)| दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज यहां फिरोज शाह कोटला मैदान पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में मुंबई इंडियंस से भिड़ेंगी। दोनों टीमें अपने-अपने पिछले मैचों में जीत ...
-
IPL 2019: धोनी के बिना CSK का निकला दम, बड़े आसानी के साथ हैदराबाद ने सीएसके को 6…
17 अप्रैल। आईपीएल 2019 के 33वें मैच में हैदराबाद ने सीएसके को 6 विकेट से हरा दिया। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने सीएसके द्वारा दिए गए 133 रन के लक्ष्य 4 विकेट खोकर हासिल कर ...
-
IPL 2019: धोनी के बिना CSK का निकला दम, हैदराबाद ने सीएसके को 6 विकेट से हराया, यह…
17 अप्रैल। आईपीएल 2019 के 33वें मैच में हैदराबाद ने सीएसके को 6 विकेट से हरा दिया। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने सीएसके द्वारा दिए गए 133 रन के लक्ष्य 4 विकेट खोकर हासिल कर ...
-
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, दोनों टीमों में हुए बदलाव, देखिए पूरी लिस्ट
हैदराबाद, 17 अप्रैल | चेन्नई सुपर किंग्स ने यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के 33वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले ...
-
वर्ल्ड कप सिलेक्शन के बाद कार्तिक और कुलदीप अब IPL में कमाल करेंगे
कोलकाता, 17 अप्रैल | कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के तेज गेंदबाज हैरी गुर्ने का मानना है कि विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल होने के बाद कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक और लेग ...
-
IPL Match 34: अपने घर पर मुंबई को हराने के लिए खास रणनीति का इस्तमाल कर सकती है…
17 अप्रैल| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में गुरुवार को फिरोज शाह कोटला मैदान पर जब दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें भिड़ेंगी तो दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर देखने ...
-
IPL भविष्यवाणी Match 33: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, जानिए किस टीम की होगी जीत ?
17 अप्रैल। मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स आज यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का करना चाहेगी। किस टीम ...
-
IPL 2019: किंग्स XI पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स को 12 रनों से हराया,ये बने जीत के हीरो
मोहाली, 17 अप्रैल (CRICKETNMORE)| किंग्स इलेवन पंजाब ने मंगलवार को अपने घर आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में राजस्थान रॉयल्स को 12 रनों से हरा ...
-
IPL 2019: केएल राहुल और गेंदबाजों के दम पर किंग्स XI पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स को 12 रन…
16 अप्रैल,(CRICKETNMORE)। केएल राहुल के शानदार अर्धशतक और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2019 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की ...
-
IPL 2019: Rajasthan Royals win toss, ask Kings XI Punjab to bat
Mohali, April 16 (CRICKETNMORE): Rajasthan Royals skipper Ajinkya Rahane won the toss and opted to field against Kings XI Punjab in the Indian Premier League (IPL) match at the Punjab Cricket Associ ...