Iran cricket team: Cricket News & Match Updates
क्या ईरान में भी क्रिकेट को संवारेगा भारत? ईरान के अंडर-19 कोच ने लगाई गुहार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि बीसीसीआई ने अफगानिस्तान क्रिकेट को संवारने में एक बहुमूल्य योगदान दिया और यही कारण है कि आज अफगानिस्तान क्रिकेट टीम कई बड़ी-बड़ी टीमों को टक्कर देने का काम कर रही है। हालांकि, अब अफगानिस्तान की ही तरह एक और देश है जिसने भारत से अपने देश में क्रिकेट को संवारने की गुहार लगाई है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं ईरान की, जिसके अंडर-19 क्रिकेट कोच असगर अली रायसी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से मदद की गुहार लगाई है। रायसी ने बीसीसीआई से ईरान के चाबहार में देश का पहला क्रिकेट स्टेडियम बनाने में मदद करने का अनुरोध किया है। चाबहार मुक्त व्यापार-औद्योगिक क्षेत्र (सीएफजेड) ने एक खेल गांव के लिए 40 हेक्टेयर भूमि आरक्षित की है, जिसमें से 10 हेक्टेयर भूमि 4000 सीटों की क्षमता वाले क्रिकेट स्टेडियम के लिए आवंटित की गई है। Read More...
Related Cricket News for Iran cricket team - Tesst
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54