Ishan kishan controversy: Cricket News & Match Updates
पाकिस्तानी खिलाड़ी के साथ एक ही टीम के लिए खेले ईशान किशन, गले लगाकर सेल्फी भी की शेयर
भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन इस समय इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने काउंटी डिवीजन टू की टीम नॉटिंघमशायर के साथ शॉर्ट टर्म डील साइन की है। किशन को साउथ अफ्रीका के कीपर-बल्लेबाज काइल वेरिन की जगह शामिल किया गया है। हालांकि, यॉर्कशायर के खिलाफ अपने पहले ही काउंटी गेम में वो चर्चा का विषय बन गए हैं।
दरअसल, नॉटिंघमशायर की टीम में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज के अलावा पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास भी शामिल हैं और अब सोशल मीडिया पर इन दोनों को साथ जश्न मनाते हुए देखा गया है। गौरतलब है कि मैच के दौरान, किशन ने अब्बास की गेंद पर एडम लिथ को आउट करने के लिए एक अच्छा कैच पकड़ा। बाद में, दोनों ने साथ में जश्न मनाया और ये पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। किशन और अब्बास की साथ में एक सेल्फी भी काफी वायरल हो रही है जिसे देखकर भारतीय फैंस काफी नाखुश हैं। Read More...
Related Cricket News for Ishan kishan controversy - Tesst
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54