Jadeja captaincy: Cricket News & Match Updates
क्या रोहित के बाद कैप्टन बनना चाहते थे रविंद्र जडेजा? ऑलराउंडर ने दिया सवाल का जवाब
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 89 रनों की शानदार पारी खेली और बता दिया कि टेस्ट फॉर्मैट में वो अभी भी टीम के लिए अहम योगदान दे सकते हैं। जडेजा 2009 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं और ये उनका 82वां टेस्ट मैच है। जडेजा ना सिर्फ भारत के लिए घर पर बल्कि बाहर भी भारतीय कप्तान की पहली पसंद रहते हैं और ये सिलसिला अभी भी जारी है।
रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन के टेस्ट फॉर्मैट से संन्यास लेने के बाद वो टीम में सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं और दूसरे दिन के खेल के बाद जब वो प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो उनसे एक पत्रकार ने बहुत ही मज़ेदार सवाल पूछा। पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या उनके शानदार करियर के दौरान कभी उनके मन में भारतीय टेस्ट कप्तान बनने का विचार आया था। Read More...