Jadeja vs suryavanshi: Cricket News & Match Updates
VIDEO: नेट प्रैक्टिस में जडेजा पर बरसे वैभव सूर्यवंशी, जमकर की चौके-छक्कों की बारिश
आईपीएल 2026 से पहले सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है और इसी कड़ी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी भी अभ्यास कर रहे हैं। राजस्थान के खेमे से रोजाना कई मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के नेट सेशन में भी एक मजेदार बैंटर देखने को मिली जब स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आमने-सामने थे।
इस नेट सेशन में युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने जडेजा के खिलाफ नेट्स में जमकर चौके-छक्के लगाए और इस दौरान जडेजा का रिएक्शन भी देखने लायक था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में, सूर्यवंशी ज़बरदस्त फॉर्म में दिखे। उन्होंने नेट्स में जडेजा की गेंदों पर आत्मविश्वास से शॉट लगाए और गेंद को मैदान के अलग-अलग हिस्सों में भेजा। जैसे-जैसे ये युवा खिलाड़ी बाउंड्री लगाता गया, कैमरामैन ने जडेजा के रिएक्शन्स को भी कैद कर लिया। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं। Read More...
Related Cricket News for Jadeja vs suryavanshi - Tesst
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54